फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में इन 5 एक्ट्रेस ने बार डांसर बनकर लूट ली महफिल, एक को तो मिला नेशनल अवॉर्ड

Fri, 18 Jan 2019 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bar dancer bollywood films - फोटो : Amar Ujala
मुंबई में डेढ़ दशक पहले तक चलने वाले डांस बार एक बार फिर गुलजार होने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर डांस बार खुल सकेंगे हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी होंगी। असल जिंदगी में डांस बार चर्चा में तो है ही वहीं बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने बार डांसर का किरदार बखूबी पर्दे पर उतारा। तब्बू से लेकर करीना कपूर तक ने इन फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कुछ किरदारों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
tabu - फोटो : file photo
तब्बू
फिल्म चांदनी चौक बार डांसर्स की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में तब्बू ने बार डांसर मुमताज अली अंसारी का किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटी। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। 2001 में आई चांदनी बार का डायरेक्शन मधुर भंडारकर ने किया था।
विज्ञापन

3 of 6
No Entry - फोटो : file photo
बिपाशा बसु
साल 2005 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म नो एंट्री में बिपाशा बसु एक बार डांसर बनी होती हैं। नो एंट्री तमिल फिल्म चार्ली चैप्लिन की रीमेक है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली ने मुख्य किरदार निभाया।

4 of 6
kareena kapoor - फोटो : file photo
करीना कपूर
ग्लैमरस अवतार में नजर आने वालीं करीना कपूर ने पहली बार फिल्म चमेली में मुंबई की एक बार डांसर का किरदार निभाया था। 2004 में आई इस फिल्म में करीना के अलावा राहुल बोस भी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन अनंत बलानी कर रहे थे लेकिन इसी बीच उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद फिल्म का डायरेक्शन सुधीर मिश्रा ने किया था।
विज्ञापन

5 of 6
huma qureshi - फोटो : file photo
हुमा कुरैशी
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म बदलापुर में हुमा कुरैशी झिमली नाम की एक बार डांसर बनी होती हैं। बदलापुर में वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और यामी गौतम का मुख्य किरदार था। 2015 में रिलीज हुई बदलापुर उस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
preity zinta - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा
2001 में रिलीज हुई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जिसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रीति जिंटा, प्रिया मल्होत्रा नाम की बार डांसर बनी होती हैं। प्रीति जिंटा के अलावा फिल्म में सलमान खान, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, दलीप ताहिल, फरीदा जलाल और प्रेम चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें