फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 साल पहले बॉलीवुड में पैदा हुआ एक 'शहंशाह', 'सात हिंदुस्तानी' कर अमिताभ बच्चन बने थे सुपरस्टार

Thu, 15 Feb 2018 02:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachachan
'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ बच्चन ने आज बॉलीवुड में 49 साल पूरे कर लिए। आज ही के दिन 49 साल पहले अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' साइन की थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन के फैन्स उनके इंडस्ट्री में 49 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan
 26 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म साइन करने वाले अमिताभ शायद उस वक्त इस बात से अंजान होंगे कि एक दिन उन्हें सदी के महानायक का खिताब मिल जाएगा। आज अमिताभ ने इंडस्ट्री में 49 वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है।
 


 
विज्ञापन

3 of 4
amitabh bachchan
इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ ने अपने फैन्स और अपने आलोचकों के लिए एक कविता कही है। अमिताभ ने इस वीडियो में बताया है कि ब्लॉग से जुड़े लोग उनके परिवार जैसे बन गए हैं और वो अपने फैन्स से बेहद प्यार करते हैं। उनसे मिलने वाली बधाइयां, प्रशंसा और आलोचना को भी वो तहे दिल से स्वीकारते हैं।

https://www.facebook.com/AmitabhBachchan/videos/1929323613768085/
विज्ञापन

4 of 4
102 नोट आउट - फोटो : self
फिल्म 'मोहब्बतें' में बेहद कड़क स्कूल प्रिंसिपल के किरदार में तो कभी 'एंग्री यंग मैन' से लेकर बूढ़े पिता तक के किरदार में जान डाल देने वाले अमिताभ आज भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं। अमिताभ जल्द ही ऋषि कपूर के साथ फिल्म '102: नॉट आउट' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में वो ऋषि के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उमेश शुक्ल द्वारा डायरेक्ट हुई यह फिल्म 4 मई 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें