फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पूरी तरह कंगना रनौत के कब्जे में है। निर्माताओं ने कंगना को मन मुताबिक फिल्म शूट करने की आजादी दे दी है। नतीजा यह कि उन्होंने शूटिंग के दिन और बजट बढ़ा दिया है। सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबरें कर रही हैं कि पैचवर्क की जगह अब फिल्म के कई हिस्से पूरे शूट होंगे। निर्देशक कृष के काम से निर्माता और कंगना नाखुश हैं। उनका कहना है कि कृष ने 'बाहुबली' के राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद की लिखी स्क्रिप्ट के कुछ हिस्से शूट नहीं किए, जिससे फिल्म कमजोर हो गई। अब कंगना और निर्माताओं ने स्क्रिप्ट के मुताबिक दृश्य शूट करने के लिए 45 दिन तय किए हैं।