फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-धर्मेंद्र की दोस्ती के 'शोले' को 43 बरस पूरे, जानिए फिल्म से जुड़ी 8 रोचक बातें

Wed, 15 Aug 2018 03:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शोले की रिलीज को आज 43 साल पूरे हो चुके हैं। हिंदी सिनेमा की यह एक ऐतिहासिक फिल्म मानी जाती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई यह फिल्म 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में धमेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। इस शानदार फिल्म के निर्माण से लेकर प्रदर्शन तक कई ऐसे रोचक किस्से हैं जिन्हें जानने में आपको दिलचस्पी हो सकती है। आइए जानते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
डैनी

फिल्म 'शोले' में गब्बर के किरदार के लिए डैनी निर्देशक रमेश सिप्पी की पहले पसंद थे लेकिन डेट्स न मिल पाने की वजह से वह किरदार अमजद खान को पेश किया गया।

विज्ञापन

3 of 8
sholey
इस फिल्म को लेकर सबसे खास बात तो यह थी अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म शोले में बसंती तांगेवाली का रोल करने को तैयार नहीं थी। इसके पीछे फिल्म अंदाज तथा सीता और गीता की जबरदस्त सफलता थी हालांकि बाद में रमेश सिप्पी के समझाने के बाद वह इस रोल के लिए तैयार हो गईं।  

4 of 8
शोले फिल्म का एक सीन
शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी के साथ बार-बार सीन करने के लिए धर्मेंद्र लाइट ब्वॉय को पैसे देकर अपने सीन खराब करा लेते थे। ताकि धर्मेंद्र को हेमा के साथ रोमांस का ज्यादा मौका मिल जाए।
विज्ञापन

5 of 8
अमजद खान - फोटो : self
गब्बर सिंह की खाकी वर्दी को मुंबई के चोर बाजार से खरीदा गया था। गब्बर को गंदे डाकू का लुक देने के लिए पूरी शूटिंग के दौरान वर्दी को एक भी बार नहीं धुला गया।
विज्ञापन

6 of 8
संजीव कुमार
शोले की शूटिंग के कुछ दिनों पहले संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के आगे शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे हेमा ने ठुकरा दिया था। इसी वजह से ‘शोले’ में दोनों के बीच दृश्य नहीं के बराबर हैं। धर्मेन्द्र जानते थे कि संजीव कुमार भी हेमा पर लट्टू हैं इसलिए वे हेमा के इर्दगिर्द ही रहते थे ताकि संजीव कुमार को हेमा से बात करने का अवसर नहीं मिल सके।
विज्ञापन

7 of 8
संजीव कुमार
ठाकुर के रोल के लिए प्राण के नाम पर विचार किया गया जो सिप्पी फिल्म्स की कई फिल्में पहले कर चुके थे। लेकिन रमेश सिप्पी, संजीव कुमार की प्रतिभा के कायल थे। सीता और गीता में वे संजीव के साथ काम कर चुके थे।
विज्ञापन

8 of 8
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
अमिताभ-जया ने 3 जून 1972 को शादी कर ली। प्रकाश मेहरा की जंजीर रिलीज हुई। अनेक फ्लॉप फिल्में दे चुके बच्चन दम्पत्ति एकाएक सुपरस्टार हो गए। इसका लाभ शोले को मिला लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट हो गई थी। जिस वजह से शूटिंग में कई बार देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें