शोले के 40 साल पूरे होने पर उसके सभी किरदारों के गेटअप पर बात ना कि जाए तो बात अधूरी रह जाएगी। तो आप भी जानिए कुछ मजेदार किस्से जो इस फिल्म के कलाकारों के ड्रेसिंग स्टाइल से जुड़े। शोले के गब्बर की बात करें तो ये पहला ऐसा डाकू था जिसने काले कपड़े और मुंह पर कपड़ा बांधकर काला टीका लगाने के बजाए पुलिस की वर्दी पहनी। इसके बाद से तो हमारी फिल्मों में डाकुओें के लिबास के लिए ये एक स्टेमेंट बन गया और अब तो अक्सर बॉलीवुड के डाकू खाकी वर्दी पहनने लगे। हाल ही में आई फिल्म पान सिंह तोमर में हमने इराफान खान को उसी गेट-अप में देखा।
विज्ञापन
फिल्म शोले के किरदारों के ड्रेसिंग स्टाइल ने रचा था इतिहास
2 of 7
इसके अलावा जय और वीरु के कपड़ो की बात करें तो पूरी फिल्म में दोनों ने एक ही कपड़े पहने। बाकी फिल्मों की तरह हर अगले सीन पर कपड़े बदलने से बचे ये दोनों ही किरदार। उनका बैलबॉटम भी काफी हिट रहा था।
विज्ञापन
फिल्म शोले के किरदारों के ड्रेसिंग स्टाइल ने रचा था इतिहास
3 of 7
शोले के ठाकुर पुलिस अफसर के किरदार में होने के बावजूद भी ज्यादातर कुर्ते पायजामें में नजर आए। बहुत मौकों पर ही उन्होनें पुलिस की वर्दी पहनी। वीरु की उड़ाई गई शॉल पूरी फिल्म में उनके साथ ही रही और फिल्म के अंत तक साथ रही। ये कहा जाए तो एक अलग तरह का एक्सपेरीमेंट रहा था इस फिल्म में।
फिल्म शोले के किरदारों के ड्रेसिंग स्टाइल ने रचा था इतिहास
4 of 7
हां बसंती ने जरुर कई बार कपड़े बदले लेकिन गांव की छोरी और तांगे वाली का किरदार के हिसाब से उनके पहने कपड़े खूब जंचे थे उनपर। उनका घाघरा-चोली उस समय की हीरोइनों का काफी पसंदीदा रहा करता था। उस जमाने में हीरोइनें इसतरह का घाघरा-चोली ही पहनती थीं।
विज्ञापन
फिल्म शोले के किरदारों के ड्रेसिंग स्टाइल ने रचा था इतिहास
5 of 7
लेकिन फिल्म में सांबा और कालिया का गेटअप फिल्म की स्क्रिप्ट की जरुरत के हिसाब से बॉलीवुड के डाकुओं जैसा ही रखा गया ताकि कहानी में लूट-खसोट के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर बचा जा सके।
विज्ञापन
फिल्म शोले के किरदारों के ड्रेसिंग स्टाइल ने रचा था इतिहास
6 of 7
जेलर बने असरानी भले ही मजाकिया किरदार में थे लेकिन उनके इस किरदार में भी जेलर की कपड़े अजीब नहीं लगे बल्कि काफी जचें उनपर और हर मौके पर उन्होंने काफी हंसाया।