फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 Years Of  Sanju: 37 साल की जिंदगी को फिल्म में समेटने के लिए रणबीर ने खूब बेले पापड़, 'संजू' बनने के लिए किए ये काम

Wed, 29 Jun 2022 06:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजू फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त की बायोपिक संजू ने रणबीर कपूर के करियर को नया आयाम दिया है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े हर अच्छे बुरे किस्से को दिखाया गया है। 2018 में रिलीज हुई ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया है। इस किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी। ये फिल्म संजय दत्त के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त बनने के लिए खूब मेहनत की है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म- संजू
राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिंदगी से इतने ज्यादा प्रेरित हो गए थे कि उनकी निजी जिंदगी, परिवार, पॉलिटिक्स, किस्से और कोर्ट केस सभी कुछ उन्होंने फिल्म में दिखाया है। आज इस फिल्म के चार साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि संजय दत्त की बयोपिक की स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले वह इस रोल के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन स्क्रिपप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने ये किरदार जितने शानदार तरीके से निभाया है शायद ही कोई और ऐसा कर पाता। संजय दत्त जैसा दिखने के लिए रणबीर को खुद को फिजिकली ट्रांसफॉर्म भी करना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म संजू - फोटो : mid day
संजय दत्त का अंदाज, उनके चलने-फिरने का स्टाइल से सभी कुछ रणबीर को कॉपी करना था। इसके लिए उन्होंने और रणबीर के स्टाइलिस्ट ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस फिल्म के लिए पहले रणबीर को 10 किलो वजन घटाना था और फिर सेकेंड हाफ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। मस्कुलर बॉडी के लिए रणबीर दिन में आठ बार खाना खाते थे और कभी-कभी तो प्रोटीन शेक के लिए सुबह तीन बजे उठ जाते थे। बॉडी ट्रांसफॉर्म करने के लिए रणबीर ने बहुत एक्सरसाइज भी की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
संजय दत्त और रणबीर कपूर
सिर्फ इतना ही नहीं संजू बाबा का लुक लेने के लिए रात के 3 बजे से ही रणबीर का मेकअप शुरू हो जाता था, इसके लिए वह घर से करीब 2 बजे निकल जाते थे। ये मेकअप करीब सुबह 7 या 8 बजे तक चलता रहता था। इसकी शूटिंग के दौरान वह करीब 4 से 5 घंटे ही सोते थे। इतनी कड़ी मेहनत के बाद जब उनका लुक सभी के सामने आया तो लोग हैरान रह गए थे। संजय दत्त के लुक में रणबीर को पहचानना मुश्किल हो रहा था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें