फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 Years Of Roohi: तीन रात जागकर जान्हवी ने शूट किया 'नदियों पार' गाना, इस मामले में मदद के लिए आगे आईं कैटरीना

Tue, 11 Mar 2025 03:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
'रूही' - फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor
विज्ञापन

फिल्म 'रूही' में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में जान्हवी 'नदियों पार' गाने पर परफॉर्म करती दिखीं, जो काफी हिट हुआ है। आज मंगलवार 11 मार्च को इस फिल्म की रिलीज को चार साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर जान्हवी ने गाने की शूटिंग का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि तीन रातें जागकर उन्होंने गाना शूट किया।

विज्ञापन

नदियों पार सॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor
बोलीं- बुरी तरह घबराई हुई थी
जान्हवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'नदियों पार' सॉन्ग से अपनी फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'फिल्म 'रूही' के चार साल। मेरा पहला सोलो डांस नंबर। मैं सचमुच में किसी बच्चे की तरह थी। इस गाने को लेकर काफी घबराहट हो रही थी। मुझे यह तक नहीं मालूम था कि तेज लाइट्स में अपनी आंखों को बंद किया बैना किस तरह खुला रखना है'? 
 

नदियों पार सॉन्ग - फोटो : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor
लगातार तीन दिन जागकर पूरा किया गाना
जान्हवी ने आगे लिखा है, 'फिल्म 'गुडलक जेरी' की शूटिंग के बीच तीन दिनों तक इस गाने की रिहर्सल की। पटियाला में पूरी रात 'गुड लक जेरी' की शूटिंग की। फिर सुबह पैक अप के बाद बाहर निकली। उस रात 'नदियों पार' की शूटिंग की और बिना सोए सात घंटे में गाना खत्म किया। फिर उसी दिन 'गुड लक जेरी' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तुरंत वापस आ गई। तीन दिन लगातार बिना सोए यह मैराथन रही। लेकिन, फिर भी खुशी बहुत ज्यादा थी'।

यह खबर भी पढ़ें:
Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करने का है अफसोस
विज्ञापन

मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए कैटरीना से मिली मदद
जान्हवी कपूर ने आगे लिखा है, 'मजेदार फैक्ट यह है कि यह जो मेरी ड्रेस है, जिसे इस गाने में पहना है वह एक दिन में तैयार की गई। आखिरी वक्त में मनीष मल्होत्रा को फोन किया गया'। जान्हवी ने कैटरीना कैफ को भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'बाल, मेकअप, डांस इसकी प्रेरणा कैटरीना कैफ से मिली'।

यह खबर भी पढ़ें:
Kaun Banega Crorepati: क्या अमिताभ छोड़ने वाले हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' शो? फैंस ने बताया किसे बनाया जाए होस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें