फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मसान' के लिए पहली पसंद नहीं थे विक्की कौशल, जब रिलीज हुई फिल्म तो तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

Wed, 24 Jul 2019 07:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'मसान' - फोटो : Twitter

'मसान' यानी श्मशान घाट, जहां अंतिम संस्कार किया जाता है। फिल्म में विक्की कौशल, रिचा चड्ढा, संजय मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी और विनीत कुमार जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 4 साल हो गए हैं। ये वही फिल्म है जिसके बाद विक्की कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म मसान के साथ ही नीरज घैवान ने अपने करियर की शुरुआत की। 

विज्ञापन

2 of 5
'मसान' - फोटो : Twitter

फिल्म के निर्देशक नीरज घैवान ने गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग कश्यप को असिस्ट किया था। उन्होंने 2012 में मसान फिल्म बनाने की योजना अनुराग को बताई थी लेकिन टाइट शेड्यूल के कारण अनुराग ये फिल्म बना नहीं पाए लेकिन उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। और फिर कान, फिल्मफेयर, और नेशनल अवार्ड। मसान पहली ऐसी फिल्म बनी जिसके डायरेक्टर को ये तीन अवार्ड मिले।



 

 

विज्ञापन

3 of 5
'मसान' - फोटो : Twitter

क्या आप जानते हैं मसान फिल्म में दिखाए गए बनारस के वो घाट नहीं थे जहां वाकई में अंतिम संस्कार किए जाते हैं। शूटिंग के लिए कुछ घाटों को इस तरह बनाया गया था कि वो अनुष्ठान वाले घाटों की तरह लगें।

4 of 5
मसान
इस फिल्म के लिए सबसे पहले राजकुमार राव और मनोज बाजपेयी को ऑफर किया गया था लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'मसान' - फोटो : Twitter
'मसान' की कहानी पांच किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दीपक (विक्की कौशल) और शालू (श्वेता त्रिपाठी) की बेहतरीन लव स्टोरी को फिल्माया गया है। इस फिल्म के हर किरदार की कहानी गंगा के घाट से ही शुरू होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें