गुजरे जमाने के मशहूर फिल्मकार विजय आनंद की फिल्म 'राजपूत' आज से 38 वर्ष पूर्व 16 अप्रैल 1982 को रिलीज हुई। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, रंजीत, टीना मुनीम, इफ्तेखार जैसे कलाकार मौजूद थे। मुशीर-रियाज निर्मित इस फिल्म को बनाने में न सिर्फ लंबा वक्त लगा बल्कि इसके सितारे भी बदल गए।