फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी को 38 साल पूरे, ये रोचक तथ्य पढ़ कह उठेंगे लवस्टोरी हो तो ऐसी

Wed, 02 May 2018 01:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को आज 38 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों स्टार कपल ने साल 1979 में शादी की थी। हालांकि हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बावजुद हेमा ने धर्मेंद्र से न केवल प्यार किया बल्कि उनसे शादी कर अपने प्यार को कामियाब भी बनाया। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह केे इस मौके पर हम आपको बतातें है उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी पहली शादी के बाद कदम रखा था। इसके बाद फिल्मोंं में काम करते हुए उनकी मुलाकात हेमा मालिनी से हुए और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ा गए। 
विज्ञापन

3 of 5
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी उस वक्त बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं। उस समय हेमा से बॉलीवुड के जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे कई स्टार्स शादी करना चाहते थे। लेकिन हेमा तो अपना दिल धर्मेंद्र को दे बैठी थीं। 

4 of 5
हेमा मालिनी के साथ आई धर्मेंद्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट ही रही हैं। इन दिनों ने 'सीता और गीता', 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'चरस', 'प्रतिज्ञा' और 'राजा जानी' जैसी कई शानदार फिल्में की। धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी से शादी करने के बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली बीबी और बच्चों की जिम्मेदारी भी साथ ही उठाई और उनके साथ भी बराबरी का ही रिश्ता रखा। धर्मेंद्र आज भी अपने पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ बच्चों सन्नी और बॉबी के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें