फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन पर लगा 350 करोड़ का दांव, भाई ने मांगी भाभी की कॉल डीटेल

Tue, 05 Jun 2018 09:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाजुद्दीन सिद्दिकी छोटे-छोटे कदमों से चलते हुए आज महंगे सितारे में बदल चुके हैं। पिछले साल आत्मकथा वाले विवाद की वजह से भले ही उनकी लोकप्रियता में कुछ कमी आई हो लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड कायम है। यही वजह है कि निर्माता-निर्देशक उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं और इस साल अगले छह महीनों में उनकी चार अहम फिल्में और एक वेबसीरीज रिलीज होने वाली है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui
खास बात यह है कि इन सभी में नवाज लीड रोल निभा रहे हैं। ट्रेड के जानकारों के मुताबिक नवाज की इस साल 'बाल ठाकरे' और 'मंटो जीनियस' और 'फोटोग्राफर' जैसी फिल्में रिलीज होनी है। जबकि वेब सीरीज 'मैक माफिया' भी लगभग तैयार है। नवाज इन दिनों करिअर के शिखर पर हैं। फिल्म ट्रेड के अनुमानों के मुताबिक नवाज पर चार फिल्मों और वेब सीरीज में आज 350 करोड़ रुपये का बिजनेस दांव पर है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : bestquotesphotos
इंडस्ट्री के अंदर की खबर रखने वालों के अनुसार 2018 से पहले नवाज दो नायकों वाली ऐसी फिल्में कर रहे थे, जिनमें या तो वह खान सितारों के साथ सेकेंड लीड में थे या उनका ठीक-ठाक रोल था। इन फिल्मों में 'तलाश-ए-रईस' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में शामिल हैं परंतु अब नवाज के स्टारडम की स्थिति बदल चुकी है और निर्माता सोलो हीरो के रूप में उन पर भरोसा कर रहे हैं। 

 

4 of 5
Nawazuddin Siddiqui
नवाज के करिअर में एक और बदलाव यह दिख रहा है कि निर्देशक उन्हें अब डार्क या एंटी-हीरो वाले रोल ही नहीं दे रहे। वह शिवसेना के संस्थापक 'बाल ठाकरे' और उर्दू के चर्चित लेखक 'सआदत हसन मंटो' की बायोपिक जैसी महत्वपूर्ण फिल्में भी कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार 2018 नवाज के लिए अहम साल है। हालांकि नवाज शानदार एक्टर हैं लेकिन फिल्मों को अकेले कंधे पर खींचना एक बड़ी चुनौती होती है। इस लिहाज से आने वाले दिन उनके लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shamas Siddiqui
भाभी के फोन डीटेल क्यों मांगे नवाज के भाई ने
पिछले साल नवाज और उनकी पत्नी के बीच अलगाव की खबरें थीं जिन्हें उन्होंने खारिज किया परंतु उनका एक और पारिवारिक मामला इन दिनों पुलिस की फाइलों में उलझा है। नवाज के भाई शमस सिद्दिकी का नाम मुंबई में कॉल डेटा रिकॉर्ड घोटाले में फंसा है। उन्होंने एक एडवोकेट रिजवान सिद्दिकी से नवाज की पत्नी के कॉल डेटा रिकॉर्ड्स मांगे थे। ठाणे पुलिस ने इस मामले में बीते सोमवार को शमस से पूछताछ की। ठाणे पुलिस ने जनवरी में चार प्राइवेट जासूसों को कॉल डेटा रिकॉर्ड बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया थाए जिनसे पूछता के बाद जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी के नाम भी सामने थे। इनसे भी पूछताछ हुई है और अब तक इस घोटाले में 16 लोग गिरफ्तार हुए हैं। उदिता ने अपने फिल्म डायरेक्टर पति मोहित सूरी के कॉल डीटेल्स निकलवाए थे। इसी सूची में शमस का नाम भी है कि उन्होंने नवाज की पत्नी यानी अपनी भाभी के कॉल डीटेल्स निकलवाए। पुलिस पता कर रही है कि शमस ने ऐसा क्यों और किसके कहने पर किया। ये कॉल डेटा 25 से 50 हजार रुपये में बेचे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें