फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर आए भगवान 'राम', 33 साल बाद अब ऐसे दिखने लगे हैं लक्ष्मण और सीता

Tue, 03 Mar 2020 04:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रामायण - फोटो : ट्विटर
कपिल शर्मा शो इस बार बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं साक्षात भगवान राम, सीता और लक्ष्मण। शो का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें रामायण के ये अमर किरदार इस शो से जुड़े किस्से बताते नजर आ रहे हैं। 1986- 1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नामों से ही जानने लगे थे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। आइए तस्वीरों में दिखाते हैं इनका बदलता हुआ लुक।
 
विज्ञापन

2 of 6
सीता - फोटो : ट्विटर
सीता- दीपिका चिखलिया
रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को आज भी सीता के रूप में ही याद किया जाता है। वैसे तो टीवी पर कई एक्ट्रेस ने सीता का किरदार निभाया, लेकिन दीपिका जैसा जादू किसी का नहीं चला। कपिल के शो का हिस्सा बनने जा रहीं दीपिका ने बताया कि वह कहीं भी जाती लोग उन्हें देखकर उनके चरण छूने लगते थे।
विज्ञापन

3 of 6
Ram - फोटो : ट्विटर
राम- अरुण गोविल
रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। उस दौर में अरुण गोविल को लोग भगवान राम ही समझ बैठते थे। वो जहां जाते थे, उनके पैर छूने के लिए लोगों की लाइन लग जाती थी। कपिल ने इस शो में बताया कि पहली बार जब उन्होंने अरुण गोविल को देखा तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ और वो सम्मान में खड़े हो गए।

4 of 6
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर
सुनील लहरी-लक्ष्मण
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल किया था। कपिल शर्मा शो के दौरान सुनील ने शूटिंग से जुड़े कई किस्से साझा किए।
विज्ञापन

5 of 6
रावण - फोटो : Twitter
अरविंद त्रिवेदी- रावण
रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। इस रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में रावण समझने लगे थे। हालांकि कपिल शर्मा शो के दौरान अरविंद दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभा मिश्रा - फोटो : Twitter
मंदोदरी-प्रभा मिश्रा
रामायण में मंदोदरी की भूमिका प्रभा मिश्रा ने निभाई थी। इस सीरियल में मिले किरदार से उन्हें खासी पहचान मिली। मंदोदरी की भूमिका ने उनके जीवन को अध्यात्म का रास्ता दिखाया। राजयोग के जरिए वे ग्लैमरस लाइफ से दूर होकर पूरी तरह आध्यात्मिक बन गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें