अक्षय कुमार, शांतिप्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
शांतिप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में साउथ फिल्म से की थी। उन्होंने 4 साल साउथ फिल्मों में काम किया और फिर बॉलीवुड की तरफ रुख किया। हिंदी फिल्मों में डेब्यू से पहले तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में 24 फिल्में कर चुकी थीं और वहां की जानी मानी स्टार थीं। शांतिप्रिया हिंदी फिल्मों में मेरे सजना साथ निभाना, फूल और अंगारे, अंधा इंतकाम, मेहरबान और इक्के पे इक्का में काम कर चुकी हैं।