फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले इस फिल्म से 'कयामत' लाए थे आमिर-जूही, इस वजह से रिक्शेवालों के आगे जोड़ने पड़े थे हाथ

Tue, 15 May 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। 'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी। 'कयामत से कयामत तक' को 30 साल पूरे हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
आज भी जब आमिर अपनी इस फिल्म की बात करते हैं तो कहते हैं फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी होनी चाहिए थी। आमिर को इस फिल्म में अपना अभिनय पसंद नहीं आया था। हाल ही में फिल्म के 30 साल पूरे होने पर स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में आमिर ने खासतौर पर टैक्सी और रिक्शावालों को इन्वाइट किया। इसके पीछे भी एक कहानी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
दरअसल 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।

4 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
juhi chawla
इसी फिल्म में जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें