संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन फिल्म पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवादों को देखते हुए सीबीएफसी ने फिल्म में कई बदलाव किए। इसके बावजूद करणी सेना विरोध पर टिकी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shreya ghoshal
संजयलीला भंसाली की फिल्मों के गाने उनकी कहानी और किरदारों की तरह ही खूबसूरत होते हैं। फिल्म 'पद्मावत' का श्रेया घोषाल की आवाज में गाना घूमर भी आते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गया है लेकिन खबरों की मानें तो श्रेया घोषाल के दूसरे गानों को फिल्म से हटा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
padmaavat
स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, 'फिल्म में श्रेया घोषाल के तीन गाने थे लेकिन स्क्रिप्ट में बदलाव के बाद उनके गानों को हटा दिया गया। विरोध के बाद सीबीएफसी के सुझाव के बाद फिल्म मेकर्स ने यह फैसला लिया।'
4 of 5
padmaavat
इस खबर की पुष्टि श्रेया ने एक ट्वीट कर दी। दरअसल गानों को हटाए जाने से श्रेया के फैंस भी नाराज हैं। जब उनके किसी फैन ने गाने को कट किए जाने की खबर का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई तो श्रेया ने ट्वीट कर जानकारी दी।
श्रेया घोषाल ने लिखा कि, 'इन सारी चीजों पर अपसेट मत हों। क्रिएटिविटी प्रॉसेस के दौरान ऐसा अक्सर हो जाता है। कई बेहतरीन गानों को फिल्म से न चाहते हुए भी हटा दिया जाता है।'