फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लम्हे' के 29 साल पूरे होने पर अनुपम खेर ने साझा की कीमती यादें, श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ मस्ती करते आए नजर

Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, अनिल कपूर और अनुपम खेर - फोटो : Twitter
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन कुछ फिल्में उनके दिल के बेहद करीब हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'लम्हे'। इस फिल्म को रिलीज हुए 29 पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर अनुपम ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ कीमती यादें फैंस के साथ शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इसके अलावा अनुपम खेर देश और दुनिया से जुड़े कई समसामयिक मुद्दों को लेकर भी अपनी राय देते रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर 18 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी पोस्ट को पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी और अनुपम खेर - फोटो : Twitter
हाल ही में अनुपम खेर ने अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें फिल्म 'लम्हे' के सेट की हैं। इन तस्वीरों साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'पिछले 29 सालों में 'लम्हे' ने एक यादगार फिल्म होने का दर्जा अपने नाम किया है, इसके अलावा फिल्म के लिए शूटिंग करने का जो अनुभव है, वे मेरे संजोए हुए यादों में से एक है।'

4 of 5
श्रीदेवी और अनुपम खेर - फोटो : Twitter
आगे अनुपम लिखते हैं, 'खासकर यशजी, अनिल कपूर और वाहिदा रहमान जी के साथ फिल्माया गया मजेदार गाना, जिसे सरोज खान जी ने कोरियोग्राफ किया था। इसे फिल्माते वक्त हमें बहुत मजा आया था। आप इसे बार-बार, हर बार देख सकते हैं।' ये तस्वीरें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन सभी ने शूटिंग के दौरान सेट पर जमकर मस्ती की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी और अनुपम खेर - फोटो : Twitter
बता दें कि 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'लम्हे' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने मां और बेटी दोनों के किरदार निभाए थे। वहीं फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया था। वहीं श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना 'मोरनी' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ये फिल्म उस समय में सुपरहिट हुई थी।

अजय सिंह बने इडियाज बेस्ट डांसर के विजेता, 15 लाख के साथ जीती चमचमाती कार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें