फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 Mumbai Attack: फिल्म 'होटल मुंबई' का हिस्सा बनना अनुपम खेर के लिए नहीं था आसान, इस बात से सिहर उठे थे

Sat, 26 Nov 2022 12:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
आज 26/11 हमले की बरसी है। साल 2008, तारीख 26 नवंबर, यह वो काला दिन है, जब मुंबई का सीना गोलियों से छलनी हुआ था। 10 आतंकवादियों ने मुंबई को निशाना बनाया। स्टेशन, होटल, कैफे,अस्पताल ऐसी कोई जगह नहीं बची थी, जहां आतंकवादियों ने खून की होली न खेली हो। सैकड़ों मासूम लोगों की जान ले ली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस आतंकी हमले में 174 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हादसे को आज भी जब देश याद करता है तो सबकी रूह कांप जाती है। इस हमले के बाद बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गईं, जिनके जरिए उस काले दिन को दिखाने की कोशिश की गई। इन्हीं में एक फिल्म है, 'होटल मुंबई'। इसमें अनुपम खेर ने भी अहम किरदार अदा किया। एक बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा था कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा था।
विज्ञापन

2 of 4
'होटल मुंबई' - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भयावह आतंकी हमलों पर आधारित 'होटल मुंबई' वर्ष 2019 में रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुपम खेर ने कहा था कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए कतई आसान नहीं रहा। बता दें कि फिल्म में अनुपम खेर ने ताज होटल के हेड शेफ हेमंत ओबेरॉय का किरदार अदा किया, जिन्होंने उस रात ताज होटल में आतंकी हमलों के दौरान कई लोगों की जान बचाई। 
Bhediya: 'भेड़िया' से पहले 14 फिल्में दे चुके हैं वरुण धवन, जानिए कब रहे फेल और कब हुए पास
विज्ञापन

3 of 4
'होटल मुंबई' - फोटो : सोशल मीडिया
अपने किरदार और उस भयानक याद को लेकर अनुपम खेर ने कहा था, 'यह किरदार मेरे लिए बेहद मुश्किल और एक ही साथ मेरे दिल के बेहद करीब रहा।' एक्टर ने कहा था, 'एक ऐसे इंसान का रोल निभाने का अनुभव मेरे लिए बेहद गहन रहा, जिन्होंने दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने डर पर विजय प्राप्त की। इस बात को समझना कि उस दिन होटल के अंदर क्या चल रहा था, आज भी मेरी रीढ़ की हड्डी में सिहरन पैदा कर देता है।'
Aneesa Sheikh: फैशन के जरिए भारत-पाक की दूरियां मिटाना चाहती है ये एक्ट्रेस, लहंगे के डिजाइन से आईं चर्चा में
विज्ञापन

4 of 4
26/11 Mumbai Attack - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'होटल मुंबई' का निर्देशन एंथनी मारस ने किया। इसमें देव पटेल भी अहम रोल में नजर आए। बात करें 26/11 के आतंकी हमलों की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कराची से सभी 10 आतंकी एक नाव के जरिए मुंबई के लिए निकले थे। समुद्र के रास्ते ही उन्होंने मुंबई में एंट्री की और खूनी खेल खेला।
Nagma: ऋचा का समर्थन करने पर कांग्रेस नेता नगमा ने दी सफाई, बोलीं- मैंने सिर्फ सेना के दिग्गज का साथ दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें