DDLJ
- फोटो : File Photo
शाहरुख अपनी इस सुपरस्टारडम का क्रेडिट भी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ही देते हैं। वह कहते हैं, "मैं मानता हूं कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से मुझे इंडस्ट्री में अपनी जगह और मजबूत बनाने में मदद मिली, साथ ही इस फिल्म की वजह से मुझे इतनी शोहरत और कामयाबी मिली, जिसका मुझे यकीन नहीं था। हम सभी भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में जी रहे थे और हम सब एकजुट होकर सबसे बेहतर फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसकी कामयाबी के बहुत से कारण हैं, और मुझे नहीं लगता कि किसी एक चीज की वजह से इस फिल्म को इतनी बड़ी सफलता मिली है। मेरी न के बराबर 'गुड लुक्स' के अलावा, आदि, यशजी और पूरी कास्ट एवं क्रू ने इस फिल्म में दिल से काम किया, और यही इसकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह है।”