फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल से बॉलीवुड के ये 4 एक्टर्स कर रहे थे 'संजू' फिल्म का प्रमोशन, रणबीर कपूर को नहीं था पता

Sat, 30 Jun 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
'संजू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म को रणबीर के करियर की अब तक सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है। ज्यादातर फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को चार रेटिंग दी है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि इस फिल्म में रणबीर को देखकर ऐसा लग रहा मानो उन्होंने एक साथ 5 से 6 फिल्मी किरदारों की परफॉर्मेंस एक साथ दी हो। इस बीच रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor and ranbir kapoor
अपने बेटे की तारीफ सुनकर इन दिनों पापा ऋषि कपूर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसने सनसनी मचा दी है। ऋषि कपूर ने एक पुरानी तस्वीर को ट्वीट करके लिखा - 'इस फिल्म को ये 4 लोग कई साल से प्रमोट कर रहे हैं। आप सभी का शुक्रिया।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
SANJU
इस फोटो में बॉलीवुड के चार दिगग्ज एक्टर्स है जो हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं जिस पर लिखा है 'संजू'। शेयर की हुई फोटो में जिन एक्टर्स की फोटो है वह अजय देवगन, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं। दरअसल, यह फोटो उस वक्त की है जब संजय दत्त को 1993 बम्बई ब्लॉस्ट में गिरफ्तार कर लिया गया था।


 

4 of 5
sanjay dutt
उस वक्त सिनेमाजगत के कई एक्टर्स संजय दत्त के समर्थन में उतरे थे। आपको बता दें, संजय दत्त को 1993 में हुए सीरियल धमाकों के केस में सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत 5 साल की सजा सुनाई थी। सजा काटने के बाद संजय जेल से साल 2016 में रिहा हो चुके हैं। 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक पर आधारित फिल्म है जिसमें बाबा के जिंदगी के हर पहलू को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt
संजय दत्त की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी है जिसे राजकुमार हिरानी ने परदे पर उतारा है। राजकुमार हिरानी और संजय दत्त काफी करीबी दोस्त हैं और जेल में वह संजय दत्त से कई बार मिलने भी गए थे। 'संजू' फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजुकमार हिरानी ने कहा था- 'संजू ने मुझसे कई बाते बताई थी जिन्हें मैंने परदे पर उतारा है। इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें