सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'करण अर्जुन' को 24 साल पूरे हो गए हैं। राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 13 जनवरी 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान-शाहरुख के अलावा कई बड़े स्टार्स ने काम किया था। विलेन के किरदार में अमरीश पुरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जब फिल्म ने अपनी रिलीज को 24 साल पूरे कर लिए हैं आइए बात करते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य की। जिसे आज भी कम ही लोग जानते हैं।