90'S के दौर में आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के वैसे तो सारे ही गाने बन लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे। लेकिन कुछ गाने तो सदाबहार बन गए। शादी-ब्याह हो और ये गानें ने चलें...हो ही नहीं सकता।
पढ़े- 23 ICONIC YEARS OF HAHK: बाप रे बाप 'दीदी के देवर संग रोमांस' के लिए माधुरी ने ली थी इतनी फीस!
विज्ञापन
दीदी तेरा देवर दीवाना
दीदी के देवर कल भी दीवाने थे, आज भी हैं...और आगे भी रहेंगे। हां भाई ये रिश्ता ही कुछ ऐसा है। इसीलिए तो फिल्म 'आपके हैं कौन' का गाना दीदी तेरा देवर दीवाना... लोगों की जुबान पर एक बार चढ़ा तो आजतक नहीं उतरा।
विज्ञापन
जूते दो पैसे लो...
जूता चुराई की रसम तो शादी में खास होती है। छेड़छाड़-हंसी मजाक। इस फिल्म को आए दो दशक से भी ज्यादा गुजर गए। लेकिन इस रस्म के लिए आज तक इतना बेमिसाल गाना नहीं बना। इसलिए आज भी जब शालियां अपने जीजा और उनके भाइयों से करती हैं छेड़छाड़ तो बैकग्राउंड में बजता है...ये गाना, जूते दो पैसे लो...।
समधी और समधन की छेड़छाड़
भाई दूल्हे का पिता और लड़की की मां। यानी समधी और समधन का रिस्ता भी कुछ हटकर ही होता है। हंसी-मजाक और फिर एक दूसरे के लिए सम्मान। तभी तो आज भी जब शादियों के दौरान दोनों आमने सामने होते हैं तो बजने लगता है, ये गाना। आज हमारे दिल में गजब ये उलझन है गाना गाने बैठे सामने समधन है। आप
विज्ञापन
वाह, वाह राम जी जोड़ी क्या बनाई...
दूल्हा-दुल्हन बने भइया और भाभी...उधर जीजा और जीजी को देखकर ये मन कह उठता है...वाह वाह राम जी, जोड़ी क्या बनाई। भइया और भाभी को बधाई हो बधाई।
विज्ञापन
लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर
देवर की शादी तय होते ही...भाभी के दिल में लड्डू फूटने लगते हैं। अब पूछेंगे आखिर देवर की शादी में भाभियां दीवानी क्यों हो जाती हैं...तो भाई पहली खुशी देवर की शादी में सज-धजकर जलवे बिखेरने की और दूसरी सबसे बड़ी खुशी जेठानी बनने की। इसीलिए तो आजकल भी देवर की शादी की बात चलते ही बैकग्राउंड में चलने लगता है ये गाना...लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर।
विज्ञापन
और जब हो जाए दीदी के देवर से प्यार तो...
भाई अगर हंसी-मजाक करते-करते आ जाए दीदी के देवर पर दी तो फिर बजने लगता है ये गाना..माई नी माई मुंढेर पे तेरी बोल रहा है, कागा...जोगन हो गई तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा...और फिर इसके आगे की धुन आय-हाय....कई बार सुना होगा पर फिर सुनिए।
ये मौसम का जादू है मितवा..
सच तो ये है कि प्यार करने वाले मौसम को बस यूं ही बदनाम कर देते हैं। लीजिए हर प्रेम कहानी की तरह यहां भी लव बर्डस् ने मौसम को बेइमान बता दिया। लेकिन जब प्यार होता है तो आज भी दिल में गिटार बजने लगती है और बजने लगता है ये गाना। सुनें आप भी।
पहला-पहला प्यार है...
जब पहली बार होता है प्यार। दिल हो जाता है बेकरार। समझ नहीं आता किससे कहें और किससे छिपाएं तो आज भी नए नवेले प्रेमियों को सिर्फ ये गाना ही नहीं बल्कि पसीन्स भी आने लगते हैं यादा।
आखिर में ये धुन तो क्या कहें...भाभी तुम खुशियों का खजाना धिक्ताना-धिक्ताना। आपका भी मन दोबारा ये फिल्म देखने का तो नहीं करने लगा...भई मैं तो चली...देखने ये फिल्म और सुनने ये गाने।