रेखा, अमिताभ
- फोटो : Social Media
बात करें अमिताभ रेखा की तो सिमी ग्रेवाल ने जब रॉन्देवू विद सिमी गरेवाल में रेखा से अमिताभ से उनके प्यार के बारे में पूछा था कि क्या वो अब भी उन्हें चाहती हैं तो रेखा ने कहा था- उन्हें कौन नहीं चाहता। जब रेखा से ये पूछा गया कि एकसाथ काम करने के दौरान क्या उन्हें कभी अमिताभ के साथ मोहब्बत हो गई थी, रेखा ने कहा, 'बिल्कुल, ये भी क्या बेवकूफाना सवाल है। मैं आज तक ऐसे किसी एक आदमी, औरत या फिर बच्चे से नहीं मिली हूं जो उनके साथ पूरी तरह डूबकर, दीवानगी की हद तक, और बिल्कुल पागलों की तरह उनसे मोहब्बत न करता हो तो सिर्फ मुझे ही क्यों अलग किया जाता है? मैं इस बात से क्यों इनकार करूं कि मुझे उनसे प्यार नहीं है?'