फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salaar: बाहुबली के बाद अब 'सालार' में डबल रोल करते दिखेंगे अभिनेता प्रभास! सामने आई जानकारी

Fri, 17 Jun 2022 12:03 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सालार में अभिनेता प्रभास - फोटो : social media
अभिनेता प्रभास इन दिनों केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सालार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से अभिनेता की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच 'सालार' को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार' में अभिनेता प्रभास डबल रोल करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सालार में प्रभास का लुक - फोटो : social media
दो अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे प्रभास
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानी जाए तो अभिनेता प्रभास अपनी फिल्म 'सालार' में दो अलग-अलग लुक में दिखाई देंगे यानी उनका डबल रोल हो सकता है। इसके अलावा जानकारी है कि फिल्म की कहानी को दो अलग-अलग टाइम पीरियड में दिखाया जाएगा। दर्शकों को बाहुबली तो याद होगी ही। इस फिल्म में अभिनेता ने एक भाग में पिता अमरेंद्र बाहुबली तो  दूसरे में बेटे महेंद्र बाहुबली का किरदार अदा किया है और यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही।
विज्ञापन

3 of 4
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
बात करें फिल्म 'सालार' की तो जानकारी के मुताबिक, यह एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें अभिनेता प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री श्रुति हासन नजर आने वाली हैं। वह  फिल्म में प्रभास की प्रेमिका रुचि का किरदार निभाती दिखेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
प्रशांत नील, एक्टर यश, प्रभास, और प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर - फोटो : twitter
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म का निर्देशन 'केजीएफ 2' का निर्देशन करने वाले निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं, इसलिए यह फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है, और  दर्शकों को भी फिल्म को लेकर काफी उम्मीदे हैं। मेकर्स 'सालार' को 2023 तक रिलीज कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें