फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan 2021: रावण ने लगाई सेकेंड इनिंग्स की ‘लंका’, अगले हफ्ते शुरू होगा एक नया लिटमस टेस्ट

Thu, 07 Jan 2021 07:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तांडव टीजर रिव्यू - फोटो : पंकज शुक्ल
अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ से पहले उनके रावण को दिए बयान को लेकर मचे बवाल का मामला ठंडा करने की कोशिश की जा रही है। खुद सैफ कह रहे हैं कि उनका पिछला कुछ समय काफी खराब बीता है और उसी माहौल में उनके बयान भी अटपटे से रहे। 2021 से वह अपनी सेकेंड इनिंग्स का एलान कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत ये नहीं बता रहे कि उनकी फिल्म में सैफ आठ फिट के कैसे दिखेंगे?
विज्ञापन

2 of 7
भूत पुलिस की टीम - फोटो : instagram/jacquelinef143
सैफ अपनी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग हिमाचल प्रदेश से करके वापस लौटे हैं। सैफ कहते हैं, 'मैं अक्सर अपने किरदारों में बहुत गहरे तक चला जाता हूं। हालांकि मैं उससे बाहर निकलने में भी कामयाब रहता हूं। यह एकदम पहाड़ पर चढ़ने जैसा होता है। ऐसा लगता है जैसे कि मैं कैंपिंग करने गया हुआ हूं और हमें आगे बढ़ते रहना है। क्योंकि, रास्ता भी लंबा है, रस्सियां बांध रखी हैं, जूते कसे हुए हैं, हमें अपनी निगाह चोटी पर ही रखनी है और बस चढ़ते जाना है।'
विज्ञापन

3 of 7
बंटी और बबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'तांडव' में सैफ का एक अलग रूप दिखाई देने वाला है जिस पर उनकी एक अलग परीक्षा होगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'बंटी और बबली 2' भी इसी साल बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती है। इसके बाद सैफ के पास एक और फिल्म है 'आदिपुरुष'। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सैफ को लंकापति रावण को पर्दे पर पेश करने की जिम्मेदारी मिली है। और, इसी किरदार को लेकर सैफ के बयान ने इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों की नजरों से उतार दिया।

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : Twitter
एक इंटरव्यू में सैफ ने रावण को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। तब सैफ ने कहा था, 'एक दैत्य राजा का किरदार निभाना बहुत रुचिकर है और यहां सख्ती बहुत कम है। लेकिन, हम रावण को थोड़ा मानवतावादी बनाएंगे। उसे मनोरंजन की दृष्टि से लेंगे। यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि रावण का सीता का हरण करना और बाद में राम से लड़ाई करना एक बदला था। क्योंकि, राम के भाई लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काट दी थी।' सैफ के इस बयान की चारों तरफ निंदा हुई और उन्हें फिल्म से निकालने की भी मांग उठने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने तो अब तक इस पर कोई बात नहीं की है। लेकिन, फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने सैफ के बचाव में मुहिम शुरू की है। वह बता रहे हैं कि कैसे सैफ अली खान के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। हालांकि, सच ये है कि बवाल मचने के बाद खुद सैफ ने माफी मांगी थी और अपना बयान वापस भी लिया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा है कि सैफ अली खान के सोचने का तरीका अलग है। ओम ने कहा, 'सैफ जो कहने की कोशिश करते हैं और जो बाहर मतलब निकल कर आता है, वह दोनों ठीक से साथ नहीं बैठ पाते।”
विज्ञापन

6 of 7
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम कहते हैं, “अब जो बात सामने आई है, हम उसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। सैफ सर का काम करने का तरीका और जिस तरह की उन्होंने अपने किरदार के लिए तैयारी की है, वह मुझे बहुत पसंद है। उस सैफ अली खान को हमें जानना चाहिए और वही सिनेमा में दिखना भी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि ओम राउत से जब ये पूछा गया कि त्रेता युग में राक्षसों के आठ फिट होने का वर्णन उन्हें कहां मिला और क्या वह सैफ अली खान को प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर परदे पर दिखाना चाहते हैं? तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ओम राउत इस बात को अभी राज ही रखना चाहते हैं कि अगर ‘आदिपुरुष’ में रावण आठ फिट का हुआ तो क्या इसके लिए सिर्फ सैफ का चेहरा ही इस्तेमाल होगा और क्या बाकी पूरा शरीर वह कंप्यूटर पर बनाएंगे।

पढ़ें: ट्रोलर को आर माधवन का जवाब और कंगना रणौत-शशि थरूर में ट्विटर वॉर, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें