फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Best 10 Experimental Roles: इन 10 किरदारों से अदाकारी को मिली नई सांसें, दर्शक बोले, ओटीटी खुश हुआ

विज्ञापन
1 of 11
2021 Best 10 Experimental Roles - फोटो : अमर उजाला
बीते दो साल में अधिकतर समय घरों मे कैद रहे लोगों के बीच सिनेमा की पसंद बदल चुकी है। अब थिएटर में ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘83’ जैसी अच्छी फिल्मों को भी दर्शक नहीं मिल रहे और ओटीटी पर दर्शकों का अनोखा एतबार है। घर के सोफे पर बैठे बैठ चाय की चुस्कियों और पॉपकॉर्न का आनंद लेते दर्शकों को रिझाने के लिए बीते साल तमाम कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ बेहद हिम्मत वाले प्रयोग किए। कुछ ने अपनी ही बनाई लकीर को थोड़ा और लंबा किया तो कुछ ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में लोगों को चौंका दिया। चलिए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिनकी फिल्में के नतीजों से ज्यादा दर्शकों की निगाहें उनके किरदारों और उनके अभिनय पर टिकी रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Ajeeb Dastan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10.फातिमा सना शेख

फिल्मावली-अजीब दास्तां

बहुमुखी अभिनेत्री बनने की कोशिश कर रही सीजन की सबसे चर्चित अभिनेत्री फातिमा सना शेख साल 2021 के प्रयोगधर्मी कलाकारों की सूची में जगह बनाने में सफल रही हैं। फिल्मावली ‘अजीब दास्तां’ में उनकी अदाकारी की उनके साथी कलाकारों ने भी खूब तारीफ की है। आमिर खान के अभिनय का उनके इस किरदार के चरित्र चित्रण में खासा प्रभाव दिखता है। आमिर की तरह वह भी इस किरदार में चुप्पी से चाव पैदा करने की कोशिश करती दिखीं।
विज्ञापन

3 of 11
CHHORII - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

9.नुसरत भरुचा

फिल्म – छोरी

और प्रयोगधर्मी कलाकारों की इस लिस्ट में नंबर नौ पर जगह मिली है नुसरत भरुचा को जिन्होंने फिल्म ‘छोरी’ में अपने करियर का सबसे बड़ा रिस्क लिया है। फिल्म हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई और मेकिंग के लिहाज से भी ये थोड़ी धीमी रफ्तार वाली फिल्म है, लेकिन इसमें नुसरत के काम की खूब तारीफ हुई। अपने कंधे पर पूरी फिल्म को उठाने की नुसरत की इस पहल को भी लोग काफी सराह रहे हैं।

4 of 11
Sherni - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

8. विद्या बालन

फिल्म – शेरनी

बीते साल सीधे ओटीटी पर रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतलादेवी’ दूसरे नंबर पर रही थी। इस साल भी विद्या ने फिल्म ‘शेरनी’ में अपनी पिछली फिल्म की तरह एक बेहतरीन प्रयोग अपने किरदार के साथ किया। जंगलों में काम करने वाली अफसर के इस किरदार में विद्या बालन ने अपने अभिनय का एक अलग रंग दिखाने की कोशिश की।
विज्ञापन

5 of 11
Rashmi Rocket - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

7. अभिषेक बनर्जी

फिल्म- रश्मि रॉकेट

ओटीटी पर रिलीज हुई दास्तान और कहानियों के बीच अपनी जिस एक फिल्म के लिए अभिषेक बनर्जी ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वह फिल्म रही तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’। अभिषेक ने इस फिल्म में एक ऐसे वकील का रोल किया है जो तापसी पन्नू के किरदार पर लगे पुरुष होने के आरोप को अदालत में गलत साबित करता है। फिल्म का दूसरा हिस्सा पूरी तरह अभिषेक के सहारे रहा और अभिषेक ने इस फिल्म में काम भी लाजवाब किया। वह प्रयोगशील कलाकारों की सूची में नंबर सात पर जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन

6 of 11
Dhamaka - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

6.कार्तिक आर्यन

फिल्म - धमाका

कार्तिक आर्यन कलाकार कमाल के हैं। वह लगातार कोशिश कर रहे हैं कि बिना किसी खेमे का ठप्पा लगवाए वह हिंदी सिनेमा में कुछ अलग सा कर दिखाएं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘धमाका’ उनकी इस कोशिशों की अगली कड़ी रही। अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की रीमेक ‘शहजादा’ में भी उनका किरदार दमदार बताया जा रहा है। फिल्म ‘भूल भुलैया’ की सीक्वेल भी अभी आना बाकी है।

विज्ञापन

7 of 11
The White Tiger - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

5.आदर्श गौरव

फिल्म-द व्हाइट टाइगर

जमशेदपुर में जन्मे आदर्श गौरव का ईरानी-अमेरिकी निर्देशक रमीन बहरानी की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में किया बलराम हलवाई का किरदार दुनिया के सामने भारतीय कामगारों की एक ऐसी झलक पेश करने की कोशिश रही, जिसकी तरफ आमतौर पर  भारतीय फिल्ममेकर झांकना तक पसंद नहीं करते। एक विदेशी फिल्म की देसी थीम में आदर्श गौरव ने अच्छा काम किया। एक धूसर किरदार को उन्होंने निभाया भी सलीके से। प्रयोगधर्मी कलाकरों की सूची में वह नंबर पांच पर रहे।

8 of 11
Toofan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

4.फरहान अख्तर

फिल्म – तूफान

और, प्रयोगधर्मी कलाकारों की साल 2021 की बेस्ट 10 लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं अपनी फिल्म ‘तूफान’ के किरदार के लिए फरहान अख्तर। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने बॉक्सिंग सीक्वेंस से लेकर भावनात्मक दृश्यों तक सब कुछ बखूबी निभाया है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने अपने शरीर के साथ साथ अपनी भावनाओं के भी परदे पर अपनी अदाकारी दिखाने के चमत्कारिक प्रयोग किए हैं।

9 of 11
Mimi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

3.पंकज त्रिपाठी

फिल्म – मिमी

अरसा बाद पंकज त्रिपाठी को लोगों ने किसी फिल्म के लीड रोल में देखा तो बहुत खुश हुए। उनकी और कृति सैनन की केमिस्ट्री भी इस फिल्म में कमाल की दिखी। इन दिनों वह फिल्म ‘83’ में मान सिंह के किरदार में भी खूब रंग जमा रहे हैं। सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में अभिनय के मामले में प्रयोधर्मी कलाकारों की लिस्ट में उनका नंबर तीसरा है।

10 of 11
सरदार उधम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2.विक्की कौशल

फिल्म – सरदार उधम

विक्की कौशल को बड़े परदे पर फिर से ‘हाउ इज द जोश’ जैसा कोई नारा लगाते हुए देखने के लिए उनके प्रशंसक पूरा साल इंतजार करते रहे। और, विक्की ने अपने अभिनय का नया कमाल दिखाया फिल्म ‘सरदार उधम’ में। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भेजे जाने की काफी उम्मीदें उनके चाहने वालों को रहीं लेकिन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को ये फिल्म ऑस्कर में जाने लायक लगी नहीं।

विज्ञापन

11 of 11
MIMI - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1.कृति सेनन

फिल्म – मिमी

ओटीटी पर सीधे रिलीज हुई फिल्मों में नंबर वन फिल्म रही मिमी की कलाकार कृति सेनन ही ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों में सबसे प्रयोगधर्मी कलाकार का अव्वल नंबर खिताब पाने में भी सफल रहीं। फिल्म में वह एक ऐसी महिला का किरदार करती दिखती हैं जिसे एक विदेशी जोड़ा अपने बच्चे को जन्म देने के लिए किराए पर लेता है। किराए की कोख के बेजा इस्तेमाल पर अब तो सरकार ने कानून बना दिया है लेकिन ये कहानी तब की है जब ऐसे ही एक मामले में किराए पर कोख लेने वाला विदेशी जोड़ा बिना अपनी जिम्मेदारी पूरी किए लौट गया। इस फिल्म में कृति का अभिनय मील का पत्थर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें