फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

Sun, 17 Jul 2016 09:39 AM IST
रवि बुले/ मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2016 में बॉलीवुड का फिल्मी सफर अपने इंटरवेल तक पहुँच गया है। इस दौरान कई तरह की फिल्में आयी हैं जिनमें बायोपिक, महान कृतियों और सीजीऑय फिल्में प्रमुख हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर मुख्य भूमिकाओं वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को ही पूरी फिल्म का श्रेय दिया गया।

लेकिन यदि गंभीरता पूर्वक विचार किया जाए तो हम पाएंगे कि इन फिल्मो में चरित्र भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने न केवल अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया बल्कि दर्शकों से भी भरपूर सराहना और तारीफें बटोरी हैं। तो आइये नजर डालते हैं वर्ष 2016 के फर्स्ट हाफ में रिलीज हुई उन फिल्मो के किरदारों पर, जिनका रोल इन फिल्मों में लंबा तो नहीं था लेकिन वो दर्शकों के दिलों दिमाग पर अपनी छाप छोड़ गए...
Trending Videos
विज्ञापन

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

2 of 6
रत्ना पाठक : कपूर एंड संस- साराभाई वर्सेज साराभाई की अपनी माया ने फिल्म 'कपूर एंड संस' में सिद्धार्थ और फवाद की माँ की भूमिका निभायी है।अनिश्चिताओं से भरी हाउसवाइफ की भूमिका में उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को एक अलग ही मुकाम दिया है।
विज्ञापन

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

3 of 6
ऋचा चड्डा : सरबजीत- जब एक तरफ फिल्म 'सरबजीत' के मुख्य किरदारों के बारे में कोई चर्चा नहीं हो रही थी वहीँ दूसरी तरफ ऋचा ने सरबजीत की पत्नी (सुखप्रीत कौर) की ऐसी सशक्त और यादगार भूमिका निभायी कि क्रिटिक्स और मीडिया भी उनकी तारीफ किये बिना न रह सके।फिल्म में उनका एक लंबा सीन ऐसा था जिसमें खो कर दर्शक बार-बार यह चाह रहे थे कि ऋचा उनके साथ पर्दे पर लगातार बनी रहें।

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

4 of 6
श्रिया पिलगाओंकार : फैन- फिल्म 'फैन' से अपना डेब्यू करने वाली बहुमुखी प्रतिभा श्रिया ने इस फिल्म में गौरव की प्रेमिका के रूप में अपनी योग्यता को खुलकर प्रदर्शित किया। हालांकि फिल्म में उनकी भूमिका लंबी नहीं थी लेकिन इस छोटी सी भूमिका में ही उन्होंने शानदार परफॉरमैन्स दी है।
विज्ञापन

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

5 of 6
विकी कौशल : रमन राघव 2.0 - 'मसान' फिल्म से खूबसूरत और डीसेंट लड़के की इमेज रखने वाले कलाकार विकी कौशल ने जो धुरंधर भूमिका 'रमन राघव 2.0' में निभायी है वो आने वाले समय तक याद रखी जायेगी।

इस फिल्म के बेहद मुश्किल किरदार(राघव) को अपने अभिनय के गहरे रंगों से सजाने वाले विकी को भले ही फिल्म का क्रेडिट कम मिला हो लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उनका काम बेहद लाजवाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 के 5 किरदार जो थे बड़ी शोहरत के हकदार

6 of 6
मनोज वाजपेयी : अलीगढ़- इसमें कोई शक नहीं कि जब बात मनोज की चलती है तो सभी को इस बात पर सहमत होना पड़ता है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं। लेकिन इतने बड़े अभिनेता होने के बावजूद भी उनकी कई अच्छी फिल्मों और भूमिकाओं को भरपूर सराहना नहीं मिल पायी।

इनमें से एक फिल्म है 'अलीगढ़' जिसमें उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की भूमिका निभायी है।यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। न केवल यह फिल्म बल्कि मराठी भाषा के प्रोफेसर का यह संजीदा किरदार आपको यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि रियल लाइफ के प्रोफेसर पर उस समय क्या बीती होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें