फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार और रजनीकांत के पीछे पड़े सोशल मीडिया यूजर्स, 2.0 के ट्रेलर पर बन रहे ये खतरनाक मीम्स

Sun, 04 Nov 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2.0
फैंस को लंबे समय से अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 के ट्रेलर का इंतजार था। 3 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में अक्षय कुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देखने वालों की संख्या 9,560,738 के पार पहुंच गई है। रिलीज के बाद से ही ये ट्रेलर ट्रेंडिंग में बना हुआ है लेकिन इसके पीछे की वजह है 2.0 पर बन रहे मीम्स। 
 
विज्ञापन

2 of 6
2.0
लोगों ने ट्रेलर से कुछ सीन्स निकालकर उनपर मीम्स बना दिए हैं। यूजर्स अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके फनी मीम्स बना रहे हैं। इनके जरिए जहां लोगों का एंटरटेंमेंट हो रहा है वहीं, मूवी का अच्छा प्रमोशन हो रहा है। लेकिन एक बात तो है अक्षय कुमार ने ये नहीं सोचा होगा कि फिल्म में उनके डायलॉग की यूजर्स इतनी धज्जिया उड़ाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
2.0
ट्रेलर के एक सीन दिखाया गया है कि विलेन बने अक्षय कुमार के शरीर पर बहुत सारे मोबाइल चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने इस सीन पर लिखा है- काश मेरे मां पापा का मोबाइल भी ऐसे ही छीन लिया जाता। इसे देखकर लोगों की हंसी कंट्रोल ही नहीं हो रही है।

 

4 of 6
2.0
एक यूजर ने रजनीकांत के एस सीन पर लिखा- मैं भी क्लब फैक्टरी से ऑडर करने के बाद अपने सामान के आने का ऐसे ही इंतजार करता हूं। वहीं एक सीन में तो अक्षय कुमार के लुक का मजाक बनाते हुए यह मीम बनाया गया है। मीम में अक्षय कुमार का मुंह बहुत बड़ा दिख रहा है और यूजर कह रहे हैं कि- जब हम गलती से फ्रंट कैमरा खोलते हैं तो हमारी शक्ल ऐसी ही दिखाई देती है।


 
विज्ञापन

5 of 6
2.0
यूजर्स ने तो मीम्स बनाने के चक्कर में बजरंग दल को भी लपेट लिया। इतना ही नहीं ये विजय माल्या और बैंक पर बना मीम तो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2.0
2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें