फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' के टीजर पर भड़के अक्षय कुमार के फैंस, बोले- 'मेरे हीरो को काला सफेद कौआ बना दिया'

Thu, 13 Sep 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
गणेश चतुर्थी के मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह हजारों मोबाइल एक शक्ति की ओर खींचे चले जाते हैं जिसके बाद रोबोट चिट्टी आता है। चिट्टी सुपरविलेन बने अक्षय कुमार से अकेले ही लड़ता है। टीजर में अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना है। जो दर्शकों को रोमांचित कर सकता है लेकिन फिलहाल ट्विटर पर अक्षय के फैंस भड़क गए हैं। दरअसल फैंस का कहना है कि टीजर में अक्षय कुमार को बहुत कम जगह मिली है और उनका रोल भी दमदार नहीं दिख रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
2.0
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, '2.0 का टीजर देखकर लगा, रजनीकांत एक रोबोट बने हैं जबकि अक्षय कुमार एक मोबाइल चोर'

 
विज्ञापन

3 of 5
2.0
वहीं एक दूसरे यूजर ने डायरेक्टर शंकर को टैग करके लिखा कि 'सर,  व्यक्तिगत रूप से मुझे टीजर पसंद नहीं आया है। जो टीजर इससे पहले लीक हुआ था ये कुछ वैसा ही है। ये सब पहले ही देखा जा चुका है। लाइका प्रोडक्शंस ने आखिर क्यों कुछ नया नहीं किया। आलसी लोग, टीजर में अक्षय कुमार का एक भी डायलॉग नहीं है।' 

 

4 of 5
2.0
एक यूजर ने लिखा, 'एक तो मेरे अक्षय कुमार को काला सफेद कौआ सा बना दिया। ऊपर से ये क्या मजाक था।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
बता दें कि यह फिल्म रजनीकांत की 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया। फिल्म का बजट 545 करोड़ बताया जा रहा है। जो बाहुबली से 200 करोड़ ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें