फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस को पसंद नहीं आया अक्षय और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर, बोले- 'फिल्म है या वीडियो गेम'

Sun, 04 Nov 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0
3 नवंबर को अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज से पहले दर्शकों को इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सुबह से ही ट्विटर पर #2point0trailerday ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर को रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और इसे देखने वालों की संख्या 9,430,015 पहुंच गई है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का ट्रेलर देखने के बाद आप यही कहेंगे विलेन के किरदार में अक्षय जंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
2.0
बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस निराश भी हैं। '2.0' अक्षय कुमार की पहली तमिल फिल्म है। जिसमें अक्षय विलेन के रोल में नजर आएंगे, वहीं रजनीकांत इस फिल्म में हीरो का रोल निभा रहे है। फिल्म के गाने ए आर रहमान ने कम्पोज किए हैं। आइए देखते हैं फिल्म के ट्रेलर पर किस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
2.0
ट्विटर पर कुछ फैंस अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 2 मिनट 6 सेकेंड के ट्रेलर में एक बार भी मेरी पलकें नहीं झपकी। शानदार। वहीं कुछ यूजर्स को ट्रेलर बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा है- जिस तरह की उम्मीद थी उसके मुताबिक मुझे ट्रेलर पसंद नहीं आया। वीएफएक्स या सीजीआई जिसका भी इस्तेमाल किया गया हो यह वीडियो गेम की तरह लग रहा है।


 

4 of 5
2.0
वहीं कुछ यूजर्स ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रजनीकांत इस फिल्म में डॉ. वसीकरण और चिट्टी के किरदार में दोबारा नजर आएंगे। अक्षय कुमार इसमें डॉ. रिचर्ड नामक किरदार निभा रहे हैं। ये दोनों पहली बार  पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। 2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
बता दें 2.0 साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है। 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। यह ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी में जारी किया गया। इसका टीजर 13 सितम्बर को जारी किया गया था। फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें