फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' बनी बॉक्स ऑफिस की 'बाहुबली', पहले ही दिन तोड़ डाले ये 5 रिकॉर्ड

Fri, 30 Nov 2018 01:43 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2.0 - फोटो : twitter
2.0 रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आलम ये था कि गुरुवार को दक्षिण भारत में सिनेमाघरों के बाहर फैंस रात भर जुटे रहे। फिल्म को जिस तरह शानदार ओपनिंग मिली है उसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
विज्ञापन

2 of 6
2.0 - फोटो : instagram
फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार को रिलीज से पहले ही 1.2 मिलियन यानी कि 12 लाख टिकट बिक चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक टिकटों की इस तरह एडवांस बुकिंग के मामले में 2.0 ने एवेंजर्स और बाहुबली को पीछे छोड़ दिया है।


 
विज्ञापन

3 of 6
2.0 - फोटो : twitter
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 2.0 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस किया। अभी तक आधिकारिक आंंकड़े नहीं आए हैं लेकिन एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए ये आंकड़ा कोई मुश्किल नहीं लगता। इससे पहले दिवाली के मौके पर रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ का बिजनेस किया था। 

4 of 6
2.0 - फोटो : instagram
केवल देश में ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी 2.0 का क्रेज देखा जा रहा है। ऐसा कम ही होता है जब पाकिस्तान में किसी भारतीय फिल्म की इस तरह एडवांस बुकिंग हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने 2.0 को रिलीज के लिए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट दे दिया है। पाकिस्तान में ये 75 थियेटर्स में रिलीज हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
2.0
रजनीकांत को केवल रजनीकांत ही टक्कर दे सकते हैं। जी हां, 2.0 के साथ भी ऐसा ही हुआ। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, तीन भाषाओं में रिलीज हुई 2.0 ने पहले दिन कमाई के मामले में रजनीकांत की फिल्म कबाली को पीछे छोड़ दिया है। कबाली ने पहले दिन 48 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2.0
600 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी 2.0 उतनी ही कमाई भी कर सके इसके लिए मेकर्स ने भी कड़े कदम उठाए। सबसे पहले उन साइट को ब्लॉक करवा दिया गया जिससे फिल्म लीक होने का डर था। मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया। एक्टर विशाल इस टीम को हेड कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार को उन वेबसाइट की लिस्ट सौंपी है जिससे फिल्म लीक हो सकती है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी वेबसाइट को एक साथ ब्लॉक करने का आदेेश दिया गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें