फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' बनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सबसे बड़ी हिट, 22 दिन बाद भी कमाई पर नहीं लगा ब्रेक

Fri, 21 Dec 2018 01:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस पर आज शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो रिलीज हो चुकी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का प्रमोशन भी जोरदार तरीके से किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है 2.0 की कमाई में इस हफ्ते गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : twitter
7 दिसंबर को सारा अली खान की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी तो वहीं बीते शुक्रवार हॉलीवुड की एक्वामैन रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में रजनीकांत का मुकाबला नहीं कर सकीं। अब जब बड़े बजट की फिल्म जीरो रिलीज हो गई है तो 2.0 को खतरा हो सकता है। एक बड़ी वजह ये भी है कि जीरो जैसी फिल्मों को उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन में ज्यादा पसंद किया जाता रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : instagram
फिल्म के हिन्दी वर्जन की बात करें तो वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 2.0 ने रिलीज के पहले हफ्ते 137.50 करोड़, दूसरे हफ्ते में 37 करोड़ तो वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म ने केवल 9 करोड़ की कमाई की। इस तरह 2.0 ने अब तक 184 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

4 of 5
2.0 - फोटो : instagram
2.0 ने इससे पहले वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 800 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। खबरों की मानें तो अकेले अमेरिका में 2.0 कुल 100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। रजनीकांत की फिल्म चीन में लगभग 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। फिल्म जानकारों की मानें तो अगर 2.0 को बड़ी ओपनिंग मिली तो ये बहुत बड़ा धमाका कर देगी। चीन में इतनी स्क्रीन्स पर अभी तक हॉलीवुड फिल्में ही रिलीज होती आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें