पहले दिन जहां फिल्म ने सिर्फ हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 19 करोड़ ही कमा सकी। 2.0 ने 'फैंटास्टिक बीस्ट', 'राल्फ ब्रेक्स द इन्टरनेट', 'द ग्रिंच' और 'वेनम' जैसी सुपर हिट हॉलीवुड मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है और कमाई के मामले में नंबर वन बन गई है। किसी भारतीय फिल्म के लिए ये बहुत बड़ी बात है। रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने 4 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 298 करोड़ और ओवरसीज 105 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने 4 दिन में 403 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है।