फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2.0' की कमाई हर दिन बना रही नए रिकॉर्ड, 17वें दिन Mersal को छोड़ दिया पीछे

Sun, 16 Dec 2018 11:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : instagram
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 तीसरे हफ्ते भी दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म की कमाई अभी भी करोड़ों में छू रही है। 2.0 के हिन्दी वर्जन की बात करें तो इसकी कमाई अगर ऐसी ही रही तो जल्द ही ये 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बता दें कि 600 करोड़ में बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पहले ही अपना बजट निकाल चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : twitter
2.0 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर संजू है जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 341.22 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने 300 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, बीते शुक्रवार तक 2.0 ने 176.25 करोड़ की कुल कमाई की है। माना जा रहा है वीकेंड तक इसकी कमाई 180 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : twitter
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म 2.0 ने केरल में 21.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह यह केरल में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस तरह 2.0 ने साउथ के सुपरस्टार विजय की फिल्म 'Mersal' को पीछे छोड़ दिया है।

 

4 of 5
2.0 - फोटो : instagram
फिल्म हर दिन के साथ ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया। वहीं 2.0, बाहुबली के पहले पार्ट से भी आगे निकल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगले हफ्ते 2.0 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें