फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद '2.0' की निगाहें अब इस रिकॉर्ड पर, 16वें भी नहीं थमी रफ्तार

Sat, 15 Dec 2018 10:34 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : twitter
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 ने अब तक 710 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बाहुबली 2 के बाद 2.0 सबसे ज्यादा कमाई के मामले में दूसरी फिल्म बन गई है। ये वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा है, हालांकि 2.0 ने बाहुबली के पहले भाग की कमाई 650 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि टिकट खिड़की पर अभी भी फिल्म दर्शकों कों खींचने में कामयाब हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : twitter
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, '2.0 के हिन्दी वर्जन ने 177 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 5.85 करोड़, शनिवार को 9.15 करोड़, रविवार को 12 करोड़, सोमवार को 3.75 करोड़, मंगलवार को 2.95 करोड़, बुधवार को 2.40 करोड़ और गुरुवार को 1.90 करोड़ रुपये कमा लिए।' फिल्म की कमाई जिस तरह हो रही है उसके बाद माना जा रहा है ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : instagram
फिल्म ने भारतीय बक्स ऑफिस पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसके आगे रणवीर-दीपिका की पद्मावत और रणबीर कपूर की संजू बहुत पीछे छूट गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बुक माय शो के आंकड़ों को लेकर ट्वीट किया है। जिसके मुताबिक 2.0 की अभी तक की कुल कमाई 301 करोड़ रुपये है जबकि संजू ने 297 करोड़ और पद्मावत ने 268 करोड़ का बिजनेस किया था।

4 of 5
2.0 - फोटो : instagram
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है लेकिन अगले हफ्ते 2.0 की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो टिकट खिड़की पर दस्तक देगी। जीरो में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें