फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' की रफ्तार पड़ी धीमी, 13वें दिन कमाए केवल इतने करोड़

Wed, 12 Dec 2018 10:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2.0 - फोटो : twitter
सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 की रफ्तार 13वें दिन थोड़ी थमती दिख रही है। 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। साइंस फिक्शन पर बनी इस फिल्म को सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 2.0 ने शुक्रवार की अपेक्षा सोमवार को 35 फीसदी की कम कमाई की। फिल्म ने सोमवार को 3.75 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे हफ्ते में बीते चार दिन में फिल्म के हिन्दी वर्जन ने इस तरह 30 करोड़ रुपये जुटाए। कमाई में गिरावट इस वजह से भी चिंताजनक है कि आने वाले हफ्ते में शाहरुख खान की जीरो रिलीज होने जा रही है। 2.0 ने अभी तक कुल 167.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। मंगलवार को यानी 13वें दिन इसकी कमाई 170-172 करोड़ पार कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : twitter
ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 650 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस साल रिलीज हुई पद्मावत ने कुल 585 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह 2.0 साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 

4 of 5
2.0 - फोटो : instagram
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ये तीसरी फिल्म है जिसने 5 मिलियन डॉलर यानी 35.62 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले पद्मावत और संजू ही ऐसा कर सकी है।' 2.0 को तमिल, तेलुगू और हिन्दी में कुल 6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई रोबोट की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0 - फोटो : instagram
लाइका प्रोडक्शंस चीन की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी HY मीडिया के जरिए चीन में 2.0 को रिलीज करेगी। यह फिल्म अगले साल मई में चीन में रिलीज की जाएगी। बीते एक-डेढ़ साल में कई भारतीय फिल्में चीन में रिलीज हुईं, जिनमें दंगल, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार प्रमुख हैं। इन फिल्मों ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें