साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हर फिल्म उनके इर्द गिर्द घूमती है, लेकिन 2.0 को लेकर कहना गलत नहीं होगा कि ये रजनीकांत नहीं, एक अन्य एक्टर पर बेसड है। फिल्म में बेहतरीन सोशल मैसेज दिया गया है। स्टंट और VFX पर मेकर्स ने 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जो दिखाई भी देते हैं। जानिए 5 ऐसे कारण, जो आपको फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
2 of 7
2.0
- फोटो : instagram
जबरदस्त रोमांच
साल 2010 में आई रजनीकांत की फिल्म रोबोट के सीक्वल के तौर पर आई फिल्म 2.0 में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। फिल्म में रजनीकांत पर फिल्माए सीन हॉलीवुड को भी टक्कर देते हैं। मोबाइल को विलेन बनते देखना अपने आप में एक जबरदस्त अनुभव है। सामने मोबाइल, सड़क पर बिछे मोबाइल, पेड़ पर मोबाइल। ऐसा गजब का रोमांच आपने पहले नहीं देखा होगा।
विज्ञापन
3 of 7
2.0
रजनीकांत नहीं, इनपर आधारित है 2.0
फिल्म में मुख्य नायक भले ही रजनीकांत हों, लेकिन फिल्म की कहानी पूरी तरह से अक्षय कुमार पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म में मुख्य विलेन 'पक्षीबाज' की भूमिका में हैं जोकि रजनीकांत के चिट्टी करेक्टर को जबरदस्त टक्कर देते हैं। चिट्टी को मार देते हैं। रजनीकांत के शरीर में घुस जाते हैं। कुलमिलाकर अक्षय कुमार का खतरनाक एक्शन आपको फिल्म देखने को मजबूर करेगा।
4 of 7
2.0
सोशल मैसेज देती है फिल्म
पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा की तरह अक्षय कुमार इस फिल्म के माध्यम से भी सामाजिक मैसेज देने में कामयाब रहे कि मोबाइल के बढ़ते प्रयोग के चलते बढ़ाई जा रही रेडियो फ्रीक्वेंसी आकाश में उड़ रहे पक्षियों के लिए घातक है, इसलिए जरूरत मुताबिक ही मोबाइल का प्रयोग किया जाए तो पक्षी बचेंगे। पक्षी बचेंगे तो कीड़े खत्म होंगे। कीड़े खत्म हुए तो मनुष्य सुरक्षित होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
2.0
बिग बजट फिल्म और VFX
फिल्म 2.0 भारतीय सिनेमा की बड़ी बजट फिल्म में से एक है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का कुल बजट करीब 600 करोड़ रुपए है, वहीं फिल्म में अकेले VFX पर मेकर्स ने 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म के VFX पर खर्च किए गए अब तक का सबसे ज्यादा बजट है। देखना मजेदार होगा कि इतने महंगे बजट से क्या जबरदस्त इफेक्ट देखने का मिलेगा।
विज्ञापन
केवल थ्री डी में देखिए फिल्म
फिल्म 2.0 का असली रोमांच लेना है तो फिल्म को केवल थ्री डी में ही देखिए। हिंदी के अलावा अगर तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 2.0 कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म समीक्षक अक्षय राठी के मुताबिक, 2.0 पहले दिन भारत में 70 करोड़ रुपये जुटा सकती है जबकि दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसी फिल्म एक बार देखनी तो बनती है।
केवल थ्री डी में देखिए फिल्म
फिल्म 2.0 का असली रोमांच लेना है तो फिल्म को केवल थ्री डी में ही देखिए। हिंदी के अलावा अगर तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई 2.0 कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म समीक्षक अक्षय राठी के मुताबिक, 2.0 पहले दिन भारत में 70 करोड़ रुपये जुटा सकती है जबकि दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसी फिल्म एक बार देखनी तो बनती है।