फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को हुए 19 साल, करण जौहर ने लिखा भावुक पोस्ट

Tue, 15 Dec 2020 05:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फाइल फोटो
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को 19 साल का समय पूरा हो गया है। ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। करण जौहर की ये फैमिली ड्रामा फिल्म बड़े बड़े स्टार्स से लबरेज थी। फिल्म को दर्शकों की भी खूब सराहना मिली थी और आज तक भी मिलती है। ऐसे में फिल्म के 19 साल पूरे होने पर करण जौहर ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फाइल फोटो
करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करण अक्सर कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। वहीं हाल ही में करण ने अपनी फिल्म कभी खुशी कभी गम के 19 साल पूरे होने पर फिल्म को याद किया है। साथ ही साथ पोस्ट के जरिए दर्शकों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म का एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ करण ने कैप्शन में लिखा है, 'के3जी के 19 साल। आप सबका प्यार जो लगातार मिल रहा है, मैं उसके लिए तहे दिल से आभारी हूं। ये फिल्म मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा ही स्पेशल रहेगी। पिछले 19 सालों से सभी यादों, मीम्स और सभी पलों के लिए धन्यवाद।'
 

4 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फाइल फोटो
करण जौहर के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग कमेंट कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग फिल्म 19 साल पूरे होने पर फिल्म को याद कर करण जौहर को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि ये फिल्म अच्छी कहानी के साथ- साथ अच्छी स्टारकास्ट के लिए भी दर्शकों ने खूब पसंद की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थे। 'कभी खुशी कभी गम' ने बॉक्स ऑफिस पर भी करोड़ों से ज्यादा की कमाई की थी।

पढ़ें: बुसान के बाद अब SAIFF की शान बनीं प्रकाश झा की 'मट्टू की साइकिल', इस दिन दिखाई जाएगी फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें