फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक की इस फिल्म के लिए 1500 एक्टर्स ने दिया ऑडिशन

Sun, 10 Dec 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 4
ऋतिक रोशन बिहार में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए गरीब मेधावी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने वाले आनंद कुमार की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का नाम 'सुपर-30' है। खास बात ये है कि फिल्म की तैयारी जोरों पर है। लगभग सभी किरदार भी सुनिश्चित कर दिए गए हैं। मगर फिल्म में ऋतिक को अपने स्टूटेंस अभी नहीं मिल पाये हैं। इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल करीब 1500 बच्चों के ऑडिशन भी  ले चुके हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 4
साथ ही बच्चों के टीचर यानी ऋतिक भी इसी काम में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि विकास अपनी फिल्म के लिए ऐसे स्टूडेंट कलाकार को ढूंढ रहे हैं जो सच में मेधावी स्टूडेंट जैसे लगते हों। इसके लिए वो एनजीओ और बस्ती जैसे एरिया से अपने स्टूडेंट की तलाश कर रहे हैं। विकास ने बताया कि वो बिहार, वाराणसी, भोपाल और दिल्ली जैसी जगहों का रुख भी कर चुके हैं। विकास ने ऑडिशन देने आए 1500 बच्चों में से 78 को शॉर्टलिसट भी किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
गौरतबल है कि विकास बहल फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, जायरा वसिम को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जब छात्रों की तलाश पूरी हो जाएगी, तब ऋतिक भी उनके साथ वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे। 
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बाते दें कि आनंद कुमार सुपर-30 नाम से एक प्रशिक्षण संस्थान चलाते हैं जिनमें गरीब और मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है। ये फिल्म अगले साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। ऋतिक और विकास बहल इससे पहले फिल्म 'काबिल' लेकर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें