फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर निर्देशक इम्तियाज अली की पहली फिल्म थी 'सोचा न था', अभय देओल ने इसी फिल्म से किया था डेब्यू

Mon, 04 Mar 2019 01:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
socha na tha
इम्तियाज अली ने 2005 में फिल्म ‘सोचा न था’ से फिल्म निर्देशन में कदम रखा था। इस फिल्म में अभय देओल और आइशा टाकिया ने अहम किरदार निभाया था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो गए है। इस फिल्म को धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन

2 of 5
socha na tha
फिल्म 'सोचा ना था' में वीरेन और अदिति गोवा की यात्रा करते हैं और प्यार में पड़ जाते हैं। कई मायनों में ये आज भी बहुत खास और मासूम फिल्म मानी जाती है। ये ऐसी फिल्म थी जिसमें प्यार की अलग परिभाषा को एक्सप्लोर किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
socha na tha
इम्तियाज को आज भी ‘सोचा ना था’ ज्यादा पसंद है। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से अभय देओल ने भी डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर तो ये कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन आलोचकों और लोगों के एक तबके ने पसंद किया।

4 of 5
Imtiaz Ali
इस फिल्म को बनाने में इम्तियाज अली को चार साल लगे थे और इस दौरान इम्तियाज ने जितना सीखा, वो उनकी आगे की फिल्मों में दिखा। इस फिल्म को बनाने के दौरान इम्तियाज अली और इरशाद की दोस्ती के किस्से सुनने को मिले। एक बार तो फिल्म के गाने के चक्कर में दोनों को पुलिस वाले उठा कर ले गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
socha na tha
दरअसल 'सोचा न था' के टाइटल ट्रैक पर डिस्कशन करने के लिए इम्तियाज और इरशाद कामिल वर्सोवा बीच पर टहल रहे थे। तभी पुलिसवाले आए और पूछा इतनी रात को यहां क्या कर रहे हो? दोनों ने बताया- गाना डिस्कस। पुलिसवालों ने पूछा- रात के ढाई बजे? फिर दोनों के पुलिस वाले वर्सोवा पुलिस स्टेशन ले गए। हालांकि बाद में दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें