फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने से चूकी थीं ये 14 बॉलीवुड फिल्में, अब इस फिल्म पर टिकी है भारत की उम्मीद

Sat, 23 Feb 2019 03:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
oscars
हिंदी सिनेमा के लिए ऑस्कर अवॉर्ड महज एक सपना सा प्रतीत होता है। 100 साल के भारतीय सिनेमा के हाथ अभी तक एक भी ऑस्कर अवॉर्ड नहीं लग पाया है जबकि अकेले भारत में ही साल में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया जाता है। इतना ही नहीं भारतीय फिल्में विदेशी भाषा कैटेगरी में अब तक एक बार भी कोई ऑस्कर नहीं जीत पाई है। इस साल आयोजित होने जा रहे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्म 'न्यटून' को नामित किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी। फिल्म में राज कुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल  और रघुबीर यादव भी मुख्य भूमिका में थे। गौरतलब है कि ऐसी 14 बॉलीवुड फिल्में रही हैं जो ऑस्कर के लिए नामित तो हुईं लेकिन इनमें से एक भी फिल्म यह अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.....
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
अपुर संसार (1959), गाइड (1965), सारांश (1984), नायकन (1987), परिंदा (1989), अंजलि (1990), हे राम (2000), देवदास (2002), हरिचन्द्रा फैक्ट्री (2008), बर्फी (2012) और कोर्ट (2015) को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है, लेकिन इन सभी फिल्मों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। बता दें कि देवानंद, शाहरुख खान और अनुपम खेर जैसे सुपरस्टार्स की ऑस्कर के लिए नामित हुईं ये फिल्में भी इस सेरेमनी में बाजी ना मार सकीं। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
वहीं, मदर इंडिया (1957), सलाम बॉम्बे (1988) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) ने ऑस्कर अवॉर्ड के फाइनल की रेस में जगह जरूर बनाई थी लेकिन आखिरी पड़ाव पर आकर यह सभी फिल्में दम तोड़ गईं। 

4 of 5
bollywood
इससे पहले साल 2013 में फिल्म 'लंच बॉक्स' को ऑस्कर की दावेदारी के हिसाब से मजबूत बताकर नामित नहीं किया गया था। इसके बजाय कोरिया की फिल्म 'द गुड रोड' को इसके लिए भेजा गया था। फिल्म 'लंच बॉक्स' का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया था।  वहीं, अब भारत की उम्मीद फिल्म 'न्यूटन' से जुड़ी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या फिल्म 'न्यूटन' भारत का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा कर पाएगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
ये भी जानें
गौरतलब है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'लाइफ ऑफ पाई' और 'गांधी' जैसी फिल्मों ने ऑस्कर में जीत हासिल की थी लेकिन दुर्भाग्यवश ये सभी फिल्में किसी भारतीय डायरेक्टर की नहीं हैं। भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वालों में भानु अथैया, रसेल पुकुट्टी, ए आर रहमान और गुलजार का नाम ही शामिल हैं। वहीं, सत्यजीत रे साल 1991 में ऑस्कर सेरेमनी में लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजे गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें