फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेगम जान' ही नहीं ये 14 फिल्में भी बैन कर चुका है पाक, जानें अजीबोगरीब तर्क

Fri, 14 Apr 2017 05:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 15
पाकिस्तान में बैन बॉलीवुड फिल्में
ऐसा कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब पाकिस्तान में किसी बॉलीवुड मूवी पर बैन लगाया हो। हाल ही में अक्षय कुमार और तापसी की फिल्म 'नाम शाबाना ' को पाकिस्तान में बैन कर दिया हैं। मूवी को बैन करने के पीछे पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने ये तर्क दिया है कि फिल्म में आतंकवाद से जुड़े कई सीन फिल्मायें गए हैं जो यहां के नागरिकों को दिखाये जाने लायक नहीं हैं।

हालांकि इस बात में सच्चाई भी है कि ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में पड़ोसी देश पाकिस्तान को नेगेटिव ही दिखाया जाता है। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई बॉलीवुड फिल्मों को बिना किसी ठोस वजह के बैन कर दिया गया हैं। आइये ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानें जिन्हें पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने अजीबो-गरीब तर्क देकर बैन कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 15
एक था टाइगर
एक था टाइगर- कैटरीना और सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर पाकिस्तान में बैन कर दी गई। इस मूवी में आईएसआई के खिलाफ बगावत दिखाई गई है। साथ ही कैसे अपने दुश्मन से प्यार हो जाता है। कहा जा सकता है कि ये रीजन काफी था किसी भी मूवी को पाकिस्तान में बैन की लिस्ट में शामिल होने के लिए। 
विज्ञापन

3 of 15
जब तक है जान
जब तक है जान - इस फिल्म में किंग खान शाहरुख को कश्मीर में बम डिफ्यूज एक्सपर्ट दिखाया गया है। जिसे पाकिस्तान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बता दें इस फिल्म को पाकिस्तान में टीवी तक में दिखाए जाने की अनुमति नहीं मिली। 

4 of 15
जॉली एलएलबी
जॉली एलएलबी- अक्षय कुमार की मूवी ‘जॉली एलएलबी 2’ भारत में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों का कारोबार भी किया। लेकिन ये फिल्म भी पाकिस्तान में बैन कर दी गई। दरअसल पाकिस्तान का कहना था कि फिल्म में कश्मीर मुद्दे को लेकर कुछ आपत्तिजनक सीन हैं जिन्हें पाकिस्तान की तरफ से हटाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

5 of 15
भाग मिल्खा भाग
भाग मिल्खा भाग- पाकिस्तान में फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ को भी बैन कर दिया गया। राकेश ओम प्रकाश की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ फलाइंग सिख मिल्खा सिंह के जीवन पर बनायी गयी है। इस फिल्म के एक डायलॉग में फरहान अख्तर ने कहा हैं कि ‘मुझसे नही होगा, मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगा’। बताया जाता है पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इस डायलॉग पर कड़ी आपत्ति करते हुए ‘भाग मिल्खा भाग’ को पाकिस्तान में दिखाए जाने पर बैन लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 15
खिलाड़ी 786
खिलाड़ी 786- फिल्म 'खिलाड़ी 786' में मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और असिन है। इस फिल्म को पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के विज्ञापन को देखते हुए उस पर रोक लगा दी थी। उनका कहना था कि 786 नबंर मुसलमानों के लिए बहुत पाक होता है। लेकिन सेंसर बोर्ड को लगता है कि नंबर 786 का इस फिल्म में काफी मजाक उड़ाया गया है।
विज्ञापन

7 of 15
लाहौर
लाहौर- किक बॉक्सिंग पर आधारित फिल्म 'लाहौर' भारत और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत और शांति का पैगाम देने वाली फिल्म थी। लेकिन पाकिस्तान को फिल्म के डायलॉग्स और कुछ सीन्स पसंद नहीं आए।

8 of 15
खिलाड़ी 786
तेरे बिन लादेन- ओसामा बिन लादेन पर बनी ये कॉमेडी फिल्म पाकिस्तान में नहीं दिखाई गई, जबकि फिल्म में हीरो खुद पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर थे। पाकिस्तान का कहना था कि इससे पाकिस्तान में दंगे भड़क सकते थे।

9 of 15
फैंटम
फैंटम- सैफ अली-कटरीना स्टारर फिल्म 'फैंटम' पाकिस्तान में बैन कर दी गई। पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने याचिका दायर की थी।

10 of 15
डर्टी पिक्चर
डर्टी पिक्चर- भारत में A सर्टिफिकेट वाली फिल्म डर्टी पिक्चर को पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया।  पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का तर्क था कि फिल्म में बहुत ज्यादा बोल्ड सीन हैं जिन्हें पाकिस्तान की जनता को नहीं दिखाया जाना चाहिए।

11 of 15
एजेंट विनोद
एजेंट विनोद- फिल्म एजेंट विनोद एक जासूसी और आतंकवाद विरोधी फिल्म थी। फिल्म में पाकिस्तानी हाईकमान और जासूसों को तालिबान का समर्थन करते दिखाया गया था। जिसके कारण इस फिल्म को भी पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया। 

12 of 15
रांझना
रांझना -इस पिल्म को पाकिस्तान में सिर्फ इसलिए बैन कर दिया गया क्योंकि फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही है जिसे एक हिंदू लड़के से प्यार हो जाता है।  

13 of 15
हैदर
हैदर - इस फिल्म के कुछ सीन्स में कश्मीर से संबंधित कुछ तथ्य थे जिन्हें कंट्रोवर्शियल माना गया था। पाक सेंसर बोर्ड को इससे आपत्ति थी इसलिए हैदर को भी पाकिसतान में बैन कर दिया गया।

14 of 15
बेबी
बेबी-  फिल्म साल 2015 में रिलीज़ हुई और बहुत ही सफल फिल्म भी रही लेकिन इस फिल्म पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा दिया गया और कारण दिया गया कि यह फिल्म मुस्लिमो की छवि खराब कर रही है और इस पर प्रतिबन्ध लगने का एक बड़ा कारण यह था कि इस फिल्म पाकिस्तानी ‘हाफिज सईद’ से मिलता जुलता करैक्टर दिखाया गया था।
विज्ञापन

15 of 15
द अटैक्स ऑफ 26/11
द अटैक्स ऑफ 26/11- 26/11 हमलों में अपनी भूमिका से पाकिस्तान ने हमेशा ही इनकार किया है। यह फिल्म इस हमले की एक-एक बारीकी के साथ बनाई गई थी। ऐसे में इसका तो पाकिस्तान में चलना नामुमकिन ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें