फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 12 एक्टर्स की शक्ल देखकर काम देने से कर देते थे मना, आज हैं सभी सुपरस्टार

Sat, 24 Mar 2018 08:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Amitabh Bachchan
बॉलीवुड में एक दौर था जब हेवी वेट यंगस्टर भी हीरो बनने चल देते थे और उन्हें उनकी एक्टिंग के आधार पर काम भी मिल जाता था। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म जगत का हाल सुधरा और एक्टर में कई खूबियां तलाशी जाती थीं जैसे कि लंबाई से लेकर चेहरे की खूबसूरती और कसी हुई बॉडी। इसी डिमांड के चलते बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें फिल्म देने से मना कर दिया गया। ऐसे ही कुछेक एक्टर्स की लिस्ट हैं जो अपने लुक को लेकर रिजेक्ट कर दिए गए थे...
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन

2 of 13
Amitabh bachchan
शायह ही आपको यकीन हो कि इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है। अमिताभ अपने बॉलीवुड करियर में बहुत ही बुरे दौर से भी गुजरे हैं। दरअसल, अमिताभ को उनकी लंबाई की वजह से फिल्में नहीं मिला करती थी और उन्होंने बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने के लिए आठ साल तक संघर्ष किया। 
विज्ञापन

कटरीना कैफ

3 of 13
KATRINA KAIF - फोटो : SELF
आज कटरीना बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कटरीना का बॉलीवुड में आने का सफर इतना आसान नहीं था। दरअसल, उनके विदेशी लुक की वजह से फिल्मों में काम नहीं मिलता था।

इरफान खान 

4 of 13
irrfan khan
बॉलीवुड में आज इरफान खान बड़े मुकाम पर पहुंच गए हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग देख लाखों लोग उनके फैंस बन गए हैं। लेकिन अपने लुक की वजह से इरफान को भी बॉलीवुड में नाम कमाने में देर लगी। 
विज्ञापन

गोविंदा

5 of 13
govinda raveena tandon
जीं हां, गोविंदा भी फिल्मों से रिजेक्ट कर दिये गए हैं। लेकिन अकेले गोविंदा ही ऐसे एक्टर हैं जिन्हें नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक गुण होने की वजह से फिल्मे नहीं मिलीं। दरअसल, वह अपने समय में जरुरत से ज्यादा यंग दिखते थे जिसके कारण उन्हें काम ही नहीं मिलता था। 
विज्ञापन

धनुष 

6 of 13
Dhanush
अगर आप धनुष की फिल्में देखेंगे तो आपको खुद यकीन हो जाएगा कि उन्हें फिल्मों से क्यों रिजेक्टर कर दिया जाता था। यहां तक फिल्म प्रोड्यूसर धनुष के लुक को देखकर फिल्में करने से हाथ पीछे कर लेते थे।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा

7 of 13
Anushka Sharma
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा भी इस चीज का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें भी उनकी जरूरत से ज्यादा प्लेन लुकिंग होने के कारण ये दंश झेलना पड़ा।

अर्जुन कपूर

8 of 13
Arjun kapoor
बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर रहे अर्जुन कपूर को उनके मोटापे की वजह से कई फिल्मों से किनारा करना पड़ा। यहां तक कि उनके भारी-भरकम शरीर के सामने एक्ट्रेस काफी छोटी नजर आती हैं।

अजय देवगन

9 of 13
Ajay Devgan
बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार अजय देवगन को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। दरअसल, अजय का स्किन कॉम्प्लेक्शन काफी डार्क था जिसकी वजह से उन्हें शुरुआती दौर में फिल्में नहीं मिला करती थीं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

10 of 13
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : ANI
बॉलीवुड में अपनी अमीट छाप खुद बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चेहरे को देखकर कोई जल्दी से सिलेक्ट नहीं करता था। उनके पहली बार फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में एक चोर के किरदार में देखा गया था। लेकिन नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने साबित कर दिया कि हुनर का कोई रंग नहीं होता।

रणवीर सिंह

11 of 13
ranveer singh lookalike hammad shoaib - फोटो : Instagram/hammadshoaib1
बॉलीवुड में टॉप पर कायम रणवीर सिंह को भी नॉर्थ इंडियन फेस मानकर फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था। आज रणवीर सिंह की झोली में कई अवार्ड हैं और वह बॉलीवुड खिलजी माने जाते हैं।

शाहरुख खान

12 of 13
Shahrukh Khan in Davos
बॉलीवुड के बादशाह, किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान ने छोटे पर्द से अपना सफर शुरू किया था। आज शाहरुख की दुनिया दिवानी है। लेकिन शाहरुख को भी अपने लुक को लेकर रिजेक्ट कर दिया जाता था। 
विज्ञापन

कोंकणा सेन शर्मा

13 of 13
Konkna Sen Sharma
फिल्म जगत में अपने दमदार अभिनय से पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस कोंकणा सेन को भी अपने साधारण लुक को लेकर रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कोंकणा ने अपनी हर फिल्म में बहुत ही जबरदस्त काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें