जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन से हुई बहुत बड़ी भूल
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों की अदाकारी से सजी थी। इसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर से लेकर अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन तक ने अपना जलवा बिखेरा था। सबके दिलों में एक बार फिर अपने काम-धाम छोड़ दोस्तों के साथ कहीं दूर घूमने जाने का जज्बा जगाती इस फिल्म ने सभी का दिल जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक सीन फरहान और अभय देओल की जान ले सकता था? और इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का हाथ था। नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऋतिक ने ऐसा क्या किया था, जो अभय देओल और फरहान अख्तर मरते-मरते बचे थे।