फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 सुपरस्टार्स ने इन फिल्मों को ना कहकर की बड़ी गलती, सलमान की 4 फिल्म ठुकरा चुकी है यह एक्ट्रेस

Tue, 22 May 2018 04:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Salman Khan
बॉलीवुड में कई मर्तबा ऐसा हुआ है कि स्टार्स बनने के बाद एक्ट्रेस और एक्टर्स फिल्म को अपने अनुसार ना होने के चलते ना कह देते हैं और वो फिल्म किसी और एक्टर की झोली में जा गिरती है। दुर्भाग्यवश वो फिल्म बड़ी हिट साबित होती है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 11 स्टार्स के बारे में जिन्होंने इन सुपरहिट फिल्मों को ना बोलकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया...
Trending Videos
विज्ञापन

शाहरुख खान

2 of 12
Shahrukh khan
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। वैसे तो शाहरुख की हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी है। लेकिन फिर भी किंग खान फिल्म मुन्नाभाई के लिए हां कर देते तो उनकी हिट लिस्ट में एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म जुड़ जाती। जी हां, पहले यह फिल्म शाहरुख को ऑफर की गई थी। इसमें शाहरुख मुन्नाभाई और संजय दत्त सर्किट के किरदार में होते।
विज्ञापन

ऋतिक रोशन

3 of 12
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन के तारें कुछ डगमगाए हुए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन बता दें कि ऋतिक को फिल्म स्वदेश और दिल चाहता है के लिए सिलेक्ट  किया गया था। लेकिन उन्होेंने बिजी होने के चलते दोनों फिल्मों को ना कह दिया। 

सलमान खान

4 of 12
Salman Khan
वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड का टाइगर सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है। लेकिन उन्होंने अपने निजी कारणों की वजह से फिल्म चक दे इंडिया और बाजीगर को ना कह दिया था। 
विज्ञापन

कंगना रनौत

5 of 12
kangana ranaut
कंगना ने भी दो बड़ी फिल्में द डर्टी पिक्टर और सुल्तान को ठुकराकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाला काम किया। जबकि बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने बड़ा तहलका मचाया था। 
विज्ञापन

कटरीना कैफ

6 of 12
katrina kaif
कटरीना ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस ने हैं जिन्होंने चार बड़ी फिल्मों को आसानी से ठुकरा दिया। इनमें, बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी, राम लीला और चैन्नई एक्सप्रेस शामिल हैं। 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण

7 of 12
Deepika Padukone - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण ने अभी तक सलमान खान के साथ एक भी फिल्म नहीं की है। बता दें कि उन्हें सलमान के साथ सुल्तान, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला था लेकिन उन्होंने इस सब फिल्मों को न कह दिया। 

श्रीदेवी

8 of 12
sridevi cannes
बॉलीवुड की चांदनी ने अचानक दुनिया से अलविदा कहकर सबको सदमा दे दिया। बता दें कि मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में शिवकामी का रोल पहले श्रीदेवी को ही ऑफर किया गया था। लेकिन श्रीदेवी के मना करने पर फिर इस रोल के लिए राम्या कृष्णन को चुना गया।

काजोल

9 of 12
Kajol
खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस काजोल का भी नाम आता है। दरअसल, उन्हें ‘थ्री इडियट्स’, ‘खामोशी’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘वीर जारा’, ‘दिल से’, ‘चलते-चलते और ‘दिल तो पागल है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर्स आए थे जिन्हें उन्होंने बिना सोचे समझे ठुकरा दिया। 

फवाद खान

10 of 12
Fawad Khan
पाकिस्तानी एक्टर को भले ही पाक में काम ना मिल रहा हो लेकिन बॉलीवुड में काम मिलने के बावजूद उन्होंने उड़ता पंजाब जैसी फिल्म को ठुकरा दिया।

आयुष्मान खुराना

11 of 12
ayushman khurnana
दरअसल, फिल्म उड़ता पंजाब में दिलजीत दोसांझ वाला किरदार पहले एक्टर आयुष्मान खुराना को दिया जा रहा था। लेकिन उन्होंने भी इस रोल को करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

करीना कपूर

12 of 12
kareena kapoor
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान की। दरअसल, उन्हें फिल्म क्वीन, फैशन, कल हो ना हो, हम दिल दे चुके सनम, चेन्नई एक्प्रेस, गोलियों की रासलीला राम लीला के लिए ऑफर्स गए थे। लेकिन उन्होंने सब ठुकरा दिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें