फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान से प्रियंका चोपड़ा तक, देखिए बॉलीवुड स्टार्स की पहली इंस्टाग्राम फोटो, जानिए फॉलोअर्स और फॉलोइंग्स भी

Thu, 08 Oct 2020 10:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : Instagram: beingsalmankhan/ priyankachopra/ iamsrk
तस्वीरें और वीडियो साझा करने वाले नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही 10 साल पूरे किए हैं। इंस्टाग्राम आज के वक्त में तस्वीरों और अपने विचारों को साझा करने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। ऐसे में सितारे भी इंस्टाग्राम का भरपूर इस्तेमाल करते हैं और अपने फैंस के लिए खूब फोटोज और वीडियोज साझा करते हैं। आम लोगों से लेकर खास तक, करोड़ों लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं और अपनी जिंदगी के खास पलों को साझा करते रहते हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के 10 सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर से रूबरू करवाते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि इन सितारों के अब तक कितने फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : instagram: ranveersingh
रणवीर सिंह
फॉलोअर्स: 34.3 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 864 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,381 (खबर लिखे जाने तक)


10 दिसंबर 2014 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ डेब्यू किया था। वीडियो में रणवीर ने फैंस को इंडस्ट्री में उनके बिताए चार साल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। इसके साथ ही रणवीर ने कुछ देर बाद एक तस्वीर भी साझा किया था। तस्वीर उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के शूट का था। तस्वीर में रणवीर सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा उनको शूट करते दिख रहा है। रणवीर ने तस्वीर और वीडियो के लिए कैप्शन #4YearsOfRanveerSingh का इस्तेमाल किया था। बता दें कि रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम हैंडल @ranveersingh है।
 
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान - फोटो : instagram: iamsrk
शाहरुख खान
फॉलोअर्स: 22.7 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 6 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 587 (खबर लिखे जाने तक)


31 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। शाहरुख ने डेब्यू के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने तस्वीर को कैप्शन दिया था- पहली बार इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहा हूं। तस्वीर शाहरुख खान की एक क्लोजअप सेल्फी थी। शाहरुख खान का इंस्टाग्राम हैंडल @iamsrk है।

4 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
फॉलोअर्स: 52.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 131 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,151 (खबर लिखे जाने तक)


25 सितंबर 2013 को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वीडियो को दीपिका ने #LimitedEdition के साथ साझा किया था। इसके बाद दो अक्टूबर 2013 को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला तस्वीर पोस्ट किया था। तस्वीर एक कोलॉज था, जिसमें दीपिका के अलावा एक स्टैच्यू और एक बिल्डिंग नजर आ रही है। तस्वीर को दीपिका ने #Travel #LimitedEdition के साथ साझा किया था। बता दें कि दीपिका का इंस्टाग्राम हैंडल @deepikapadukone है।
विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : instagram: aliaabhatt
आलिया भट्ट
फॉलोअर्स: 48.8 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 575 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,625 (खबर लिखे जाने तक)


28 नवंबर 2012 को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। डेब्यू के लिए आलिया ने खुद की तस्वीर नहीं बल्कि खुद की बनाई चारकोल पेंटिंग का तस्वीर अपलोड किया था।आलिया का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @aliaabhatt है।

विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan
सलमान खान
फॉलोअर्स: 36 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 25 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 946 (खबर लिखे जाने तक)


20 नवंबर 2014 को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। सलमान खान का पहला पोस्ट बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की शादी का है। सलमान खान का इंस्टाग्राम हैंडल @beingsalmankhan है। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के लंबे वक्त तक सलमान अपनी पोस्ट की हुई हर तस्वीर पर वाटरमार्क (beingsalmankhan) लगाते थे।

 
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान
फॉलोअर्स: 3.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 0 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 142 (खबर लिखे जाने तक)


12 अगस्त 2018 को आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल आमिर ने सबसे देरी से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। आमिर की पहली तस्वीर पानी फाउंडेशन से जुड़ी है, तस्वीर में आमिर ने कई लोगों को टैग किया है। तस्वीर में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव भी मौजूद हैं। आमिर खान का इंस्टाग्राम हैंडल @_aamirkhan है।

8 of 11
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन
फॉलोअर्स: 32.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 576 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,677 (खबर लिखे जाने तक)


26 दिसंबर 2012 को वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इस तस्वीर में वरुण के साथ रोहित धवन और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। वरुण ने तस्वीर भाई रोहित के बर्थडे पर विश करते हुए पोस्ट किया है। वरुण धवन का इंस्टाग्राम हैंडल @varundvn है।

9 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
फॉलोअर्स: 23.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 55(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 509 (खबर लिखे जाने तक)


26 मार्च 2013 को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। अमिताभ का पहला पोस्ट भगवान हनुमान जी की मूर्ति के साथ है। सके साथ ही बता दें कि अमिताभ के इंस्टाग्राम का हैंडल @amitabhbachchan है।

10 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
फॉलोअर्स: 44.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 407(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 800 (खबर लिखे जाने तक)


27 अप्रैल 2017 को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। कटरीना ने अपनी ही एक शानदार तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी। कैप्शन के साथ कटरीना ने #helloinstagram का इस्तेमाल भी किया था। बता दें कि कटरीना का इंस्टाग्राम हैंडल @katrinakaif है।

विज्ञापन

11 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
फॉलोअर्स: 57.7 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 544(खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 3,192 (खबर लिखे जाने तक)


साल जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर से इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया- हैप्पी टू बी हियर।  बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैंडल @priyankachopra है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें