फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजामौली की 'मगधीरा' के रिलीज होते ही धीरा-धीरा से गूंज उठा था थियेटर, फिल्म हुई थी सुपरहिट

Wed, 31 Jul 2019 04:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
magadheera - फोटो : Twitter

राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘मगधीरा’ आज ही के दिन साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। आज भी जब यह फिल्म टेलीविजन पर आती है तो लोग अपना सारा काम छोड़कर इस फिल्म को देखना शुरूकर देते हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें...

 

विज्ञापन

2 of 5
magadheera - फोटो : Twitter

विजयेन्द्र प्रसाद यानी के राजामौली के पिता एक मराठी फिल्म देख रहे थे, जिसमें दो लड़ाकों पर मुगल सेना आक्रमण करती है। इसी लड़ाई को देख कर उन्हें ‘मगधीरा’ फिल्म को बनाने का विचार आया था। जिसमें एक रक्षक 100 लड़ाकों से एक अकेला ही लड़ता है और उसे बचाते बचाते मर जाता है। उसके 400 वर्षों के बाद वह फिर से जन्म लेता है।

विज्ञापन

3 of 5
magadheera - फोटो : Twitter

लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की कहानी को लेकर वो लेकर जब राजामौली के पिता डायरेक्टर्स के पास गए तो कोई इस पर फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं हुआ था। बाद में उन्ही के बेटे ने उस पर थोड़ा काम करके फिल्म बनाई। और फिर जो फिल्म बनी उनके बारे में आप जानते ही होंगे।

4 of 5
magadheera - फोटो : Twitter
फिल्म में राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने पहले गाने में कैमियो किया था। इस फिल्म ने राम चरण और काजल को टॉप के एक्टर्स में लाकर खड़ा कर दिया था। तीनों ने पहली बार साथ काम किया था। राम चरण ने फिल्म में युद्ध वाले सीन के लिए अपनी घोड़े (बादल) का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
s s rajamouli
इस फिल्म में भी बाहुबली सा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा खर्च। इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजमौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें