अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुकरे' 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के 10 साल के बाद ऋचा चड्ढा कहती हैं, 'अगर 'फुकरे' नही होती तो भोली पंजाबन नहीं होती और ना ही मैं अपने हमसफर अली फजल से मिलती।’ बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात इसी फिल्म के सेट पर हुई थी। यहां से दोस्ती हुई, प्रेम धीरे- धीरे परवान चढ़ा और पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने शादी कर ली।