फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर जिंदगी से गए हैं ऊब तो देख लें ये 10 सबसे जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, फिर जाग उठेगी जीने की इच्छा

Fri, 10 Aug 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Bollywood
बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की भरमार है। ऐसे में अब लीड स्टार्स भी बतौर कॉमेडी एक्टर काम करने लगे हैं। लेकिन अगर आप जिंदगी से ऊब रह रहे हैं तो ये 10 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में आपमें फिर से जीने की इच्छा को जगा सकती है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 10 फिल्में...
विज्ञापन

जाने भी दो यारों (1983)

2 of 11
Bollywood
फिल्म जगत की कॉमेडी फिल्म 'जाने भी दो यारो' आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था। नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, सतीश शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज अभिनेताओं ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए थे। बता दें कि साल 2006 में इस फिल्म को इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन

किसी से न कहना (1983)

3 of 11
Bollywood

कभी कॉमेडी के सरताज कहे जाने वाले एक्टर उत्पल दत्त की कॉमिक टाइमिंग से तो हर कोई वाकिफ है। बता दें कि फिल्म 'किसी से ना कहना' 80 के दशक की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में फारुख शेख, दीप्ति नवल और उत्पल दत्त जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में उत्पल दत्त ने फारुख शेख के पिता का किरदार निभाया जिसमें वे अपने बेटे के लिए गांव की एक संस्कारी लड़की की तलाश करते हैं जबकि फारुख पहले से ही एक डॉक्टर (दीप्ति नवल) के प्यार में खो जाते हैं।

 

चश्मे बद्दूर (1982)

4 of 11
Bollywood
एक बार फिर फिल्म 'चश्मे बद्दूर' में फारुख शेख और दीप्ति नवल की जोड़ी नजर आई। फिल्म को सई परांजपे ने डायरेक्ट किया था। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इसके अलावा एक्टर राकेश बेदी और रवि वासवानी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आए थे। बता दें कि इसी नाम से 2013 में डेविड धवन ने इस फिल्म का रीमेक बनाया था।
विज्ञापन

अंगूर (1982)

5 of 11
Bollywood
फिल्म 'अंगूर' के चर्चे तो आज भी होते हैं। क्योंकि यह एक बहुत ही सटीक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में आर डी बर्मन ने अपने गीतों से धमाल मचा दिया था। बता दें कि फिल्म अंगूर विलियम शैक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित थी।  फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने अपनी कॉमेडी से लोगों को बहुत गुदगुदाया था। 
विज्ञापन

शौकीन (1982)

6 of 11
Bollywood
तीन अधेड़ उम्र के दोस्तों पर आधारित फिल्म 'शौकीन' को बासु चटर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अशोक कुमार, उत्पल दत्त और ए.के. हंगल के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और रति अग्निहोत्री अहम भूमिकाओं में थे। बता दें कि इस नाम से साल 2014 में अक्षय कुमार भी फिल्म शौकिन में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

गोलमाल (1979)

7 of 11
Bollywood
फिल्म 'गोलमाल' आज भी लोगों के दिलोदिमाग से जाती नहीं है। इस फिल्म का नाम लेते ही दर्शकों को उत्पल दत्त और एक्टर अमोल पालेकर का चेहरा याद आ जाता है। फिल्म में बिंदिया गोस्वामी ने भी अच्छी एक्टिंग की थी। फिल्म को ऋषिकेष मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 1979 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 

चुपके-चुपके (1975)

8 of 11
Bollywood
फिल्म गोलमाल से पहले ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म चुपके-चुपके डायरेक्ट कर चुके थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, शर्मिला टैगोर, जया भादुड़ी, असरानी और ओम प्रकाश जैसे दिग्गज कलाकार थे।

बावर्ची (1972)

9 of 11
Bollywood
फिल्म 'बावर्ची' से तो हर कोई वाकिफ है। सुपरस्टार राजेश खन्ना की ये फिल्म घर-घर में लोकप्रिय थी। ये फिल्म भी ऋषिकेष मुखर्जी ने ही डायरेक्ट की थी। बता दें कि एक संयुक्त परिवार में एक नौकर के आने के बाद होने वाले बदलाव को फिल्म में बड़े ही मजेदार ढंग से दिखाया गया है।

बॉम्बे टू गोवा (1972)

10 of 11
Bollywood
साल 1972 में आई फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' की चर्चा आज भी होती है। बता दें कि अगर आज भी यह फिल्म टीवी पर आ जाए तो लोग इस देखने से चूकते नहीं हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और अरुणा ईरानी मुख्य किरदारों में थे। इसके साथ ही फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और महमूद भी अहम रोल में थे। फिल्म में बॉम्बे से गोवा तक बस का सफर दिखाया गया है जिसमें कई कहानियां एक साथ चलती हैं।  साल 2007 में इसी नाम से फिल्म का रीमेक बनाया गया जिसमें कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज कॉमेडियन को देखा गया था।
विज्ञापन

पड़ोसन (1968)

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे साल 1968 में आई फिल्म 'पड़ोसन' की। इस फिल्म को क्लासिकल कॉमेडी फिल्म कहे तो कोई गलत नहीं होगा। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि जितनी बार देखेंगे उतनी ही बार आपको ये गुदगुदाएगी। सुनील दत्त, महमूद, किशोर कुमार और सायरा बानो अभिनीत यह फिल्म कॉमेडी के मामले में आज भी मील का पत्थर साबित होती है। आर.डी. बर्मन के शानदार संगीत से सजी इस फिल्म का गाना ‘इक चतुर नार करके श्रृंगार’ आज भी बहुत पॉपुलर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें