फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा डे को 'अश्लील लेखक' कह सनसनी मचा चुकी हैं सोनम कपूर, ऐश्वर्या से 9 साल तक चली थी लड़ाई

Fri, 08 Jun 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sonam kapoor
सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। 'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीत चुकीं सोनम कपूर 9 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बहरहाल, आइए जानते हैं सोनम कपूर से जुड़ी कुछ खास दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 10
sonam kapoor
स्कूल के दिनों में सोनम लड़कों को अपने भाईयों का नाम लेकर डराती थीं। एक दिन सोनम ने अर्जुन से एक लड़के की शिकायत की जिसे मारने के लिए अर्जुन ने उस लड़के की कॉलर पकड़ ली। अगले दिन उसी लड़के ने अर्जुन को जोरदार मुक्का जमा दिया। अर्जुन को बाद में पता चला कि वह लड़का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज था। 
विज्ञापन

3 of 10
sonam kapoor
एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि टीन एज के वक्त मेरे लिए किसी से शारीरिक संबंध बनाना आसान बात थी लेकिन किसी के साथ फिजिकल होने से पहले आपको सामने वाले से प्यार होना जरूरी है क्योंकि आपके अंदर का प्यार तब तक बाहर नहीं आ सकता है जब तक आप किसी को दिल से नहीं चाहते हैं।

4 of 10
sonam kapoor
क्या आप जानते हैं कि सोनम ने अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' के लिए अपना वजन 35 किलो तक कम किया था? सोनम कपूर ने अपना करियर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल ऑफर किया और इसके लिए उन्हें वजन घटाने की सलाह दी। संजय लीला भंसाली के अनुसार, सोनम अजंता की पेंटिंग की तरह खूबसूरत हैं। सोनम कपूर को लगता था कि वह खूबसूरत नहीं हैं इसलिए संजय लीला भंसाली को करीब डेढ़ साल लग गए सोनम को फिल्म के लिए राजी करने में। 
विज्ञापन

5 of 10
sonam kapoor
सोनम अपने बयानों की वजह से अधिक विवादों में रहती है, एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर समीक्षक शोभा डे को '60 की अश्लील लेखक' बता दिया था। 
विज्ञापन

6 of 10
aishwarya at sonam kapoor wedding
सोनम कपूर अपने पब्लिक स्टेटमेंट और कमेंट के लिए जानी जाती हैं। अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने मिडिल फिंगर दिखा दी थी। सोनम ने लॉरियल की ब्रांड एम्बेसेडर बनने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन को आंटी कह दिया था।
 
विज्ञापन

7 of 10
सोनम कपूर
एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की बेटी होने के बावजूद सोनम कपूर को अपनी पॉकेटमनी के लिए वेटर बनना पड़ा था। सोनम की पहली जॉब सिंगापुर के मेक्सिकन रेस्टोरेंट में वेट्रेस की थी। हालांकि उन्हें चार दिन बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था।

8 of 10
सोनम कपूर
सोनम के पेरेंट्स ने उनके लिए कभी डिजाइनर आयटम नहीं खरीदा था। 'सांवरिया' फिल्म के बाद उन्होंने अपनी कमाई से पहली बार लंदन से अपने लिए डिजाइनर बैग खरीदा था। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने सिर्फ 11 रुपए फीस ली थी। सोनम ने इस पर बात करते हुए कहा था कि महान शख्सियत पर बनी इस फिल्म के लिए मेरे लिए पैसे मायने नहीं रखते।

9 of 10
सोनम कपूर
ये बात सभी जानते हैं कि सोनम कपूर रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं लेकिन शायद आप ये बात नहीं जानते होंगे कि रणबीर को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने कसम खाई कि वो किसी एक्टर को डेट नहीं करेंगी और अब देखिए अपनी कसम को सोनम ने पूरी भी की। सोनम ने दिल्ली के बिजनेसमैन से शादी कर ली है।
विज्ञापन

10 of 10
सोनम कपूर
डायबिटीज के साथ-साथ सोनम के चेहरे पर काफी बाल थे। अपने चेहरे पर ज्यादा बाल होने का दोषी वो अपने पिता अनिल कपूर को ठहराती थीं फिर उनकी मां ने उन्हें समझाया कि ऐसा हार्मोनल इम्बैलेंस और गलत खाने की आदतों की वजह से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें