रिलीज होने से पहले ही कई रिकॉर्ड बना चुकी 'बाहुबली 2' के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। आखिर वह फिल्म से जुड़ी कौन सी वजहें हैं जो दर्शकों को 'बाहुबली 2' की महंगी से महंगी टिकट खरीदने को मजबूर कर रही हैं। ये रही ऐसी 10 वजहें।
इसे भी पढ़ें- दुनिया जिसपे फिदा, वो इसपे फिदा, जानें बाहुबली की रियल देवसेना के बारे में
विज्ञापन
2 of 11
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा
'बाहुबली 2' के दो सालों का सस्पेंस। कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये सवाल सभी को सिनेमा हॉल आने पर मजबूर कर रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक का सबसे बड़ा सस्पेंस यही माना जा रहा है, फिल्म 'बाहुबली 2' में इस सस्पेंस का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
बाहुबली 2
फिल्म के डायलॉग्स दर्शकों को फिल्म देखने के लिए बेसब्र करते दिख रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही उसे मिले व्यूज इस ओर साफ इशारा कर रहे थे कि फिल्म में जबरदस्त डायसॉग्स की बौछार होने वाली है।
4 of 11
फिल्म के पोस्टर्स में दिखाया गया बाहुबली और देवसेना का शाही अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जिससे फिल्म के सींस की कल्पना करने पर आप खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाएंगे। फिल्म में गजब के विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
बाहुबली 2
दर्शकों से मिल रहे लगातार अच्छे रिस्पॉन्स को जानने के बाद फिल्म को देखने का अपका मन भी करने लगेगा। इस फिल्म ने तीनों खान की सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को औंधे मुंह पटक दिया है।
विज्ञापन
6 of 11
बाहुबली 2,चेन्नई
फिल्म न सिर्फ हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में रिलीज की गई है बल्कि आप इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी देख सकते हैं। लोग अपने कम्फर्ट भाषा में इस फिल्म को देख सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
इस फिल्म के लिए कलाकारों ने अपनी बॉडी लैंग्वेज को रोल के अनुसार एकदम स्टीक बना लिया है। सभी कलाकारों ने अपने रोल को एक पर्फेक्ट लुक दिया है।
8 of 11
फिल्म मे इस्तेमाल की गई एसेसरीज थीम के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट है। कॉस्टयूम, गहने, मेकअप, प्रॉम्प और सेट डिजाइनिंग की बात करें तो इस फिल्म ने 'बाहुबली 1' को भी मात दे दी है।
9 of 11
baahubali 2
फिल्म का पहाड़ जैसा बजट। ये फिल्म 250 करोड़ के बजट से तैयार की गई है। फिल्म के सेट पर स्टंट्स करने के लिए काफी खर्चा किया। वहीं ये रोमांचक स्टंट्स वाकई लाजवाब है।
10 of 11
Baahubali 2
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई। पहले ही दिन इस फिल्म ने 121 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है, वही अभी भी ये थमने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें रीलिज से पहले ही कमाई के मामले में विदेशो में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना दिए थे।
इस फिल्म के फैंस फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। फिल्म लगातार दर्शकों में अपनी लोकप्रियता बढ़ाती जा रही है। इन सब बातों को जानने के बाद अब आप फिल्म देखने का मन तो पक्का बना चुके होंगे।